कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान दिवस पर देशवासियों की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा, संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के खिलाफ हमारा सबसे बड़ा हथियार. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी देशवासियों को खास मैसेज दिया है.
राहुल गांधी ने लिखा, ”भारत का संविधान सिर्फ एक किताब नहीं- देश की आत्मा है. ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज की ताकत है- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक. यही हमारे लोकतंत्र की नींव है और अन्याय के खिलाफ हमारा सबसे बड़ा हथियार. संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूं – हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे. जय संविधान, जय हिंद!”
भारत का संविधान सिर्फ़ एक किताब नहीं – देश की आत्मा है। ये हर नागरिक की गरिमा का कवच है, हर आवाज़ की ताक़त है – न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का रक्षक। यही हमारे लोकतंत्र की नींव है, और अन्याय के ख़िलाफ़ हमारा सबसे बड़ा हथियार। संविधान दिवस पर संकल्प दोहराता हूँ – हम हर हाल में इसकी रक्षा करेंगे, और हर भारतीय के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे। जय संविधान, जय हिंद! 🇮🇳
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 26, 2026
खरगे ने दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा, ”राजनीतिक लोकतंत्र तब तक टिक नहीं सकता, जब तक उसके आधार में सामाजिक लोकतंत्र न हो.”- बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी. सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आजाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, बाबासाहेब डॉ आंबेडकर सहित उन सभी महान राष्ट्रनायकों को नमन, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी.”
“राजनीतिक लोकतंत्र तब तक टिक नहीं सकता, जब तक उसके आधार में सामाजिक लोकतंत्र न हो।” ~ बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। महात्मा गाँधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, मौलाना आज़ाद, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सरोजिनी नायडू, बाबासाहेब डॉ आंबेडकर सहित उन सभी महान राष्ट्रनायकों को नमन, जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी। आज संविधान के मूल आदर्शों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय ज़िम्मेदारी है। आइए, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का पुनः संकल्प लें। जय हिंद। जय संविधान। #ConstitutionDay
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 26, 2026
उन्होंने आगे लिखा, ”आज संविधान के मूल आदर्शों – न्याय, स्वतंत्रता, समानता, बंधुता, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद की रक्षा करना हमारी सबसे बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है. आइए, हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा देश की एकता, अखंडता और सद्भाव बनाए रखने का पुनः संकल्प लें. जय हिंद. जय संविधान.”
ये भी पढ़ें: 26/11 की बरसी पर MP उज्जवल निकम का सवाल- ‘साजिशकर्ताओं का पता क्यों नहीं लगा पाए’
