Headlines

राहुल गांधी के एक्टिव होने से पंजाब में BJP को होगा फायदा? सतीश पूनिया का दावा


पंजाब चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्य प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने बड़ा बयान दिया है.  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पंजाब चुनाव में सक्रिय होने को लेकर पूनिया ने चुटकी ली है. उन्होंने कहा कि कहा कि यह अच्छी बात है और बीजेपी चाहती है कि राहुल गांधी जल्द से जल्द पंजाब आएं. पंजाब की धरती पर उनका स्वागत रहेगा. 

बीजेपी नेता ने कहा कि राहुल गांधी देश में जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ता है और बीजेपी को जीत मिलती है. इसलिए बीजेपी चाहती है कि राहुल गांधी पंजाब में और ज्यादा सक्रिय हों. पूनिया ने तंज कसते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी को पंजाब में नशे के खिलाफ कुछ करना होता तो वह बहुत पहले कर चुके होते. जनता ने कांग्रेस को कई बार मौका दिया, लेकिन पार्टी हर बार नाकाम रही. 

उन्होंने कहा कि पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए तीन बड़े मुद्दे तय किए हैं, जिनमें नशा मुक्ति, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था प्रमुख हैं. बीजेपी इन्हीं मुद्दों को फोकस करते हुए चुनाव लड़ेगी. 

सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी- पूनिया

राज्यसभा सांसद पूनिया ने कहा कि बीजेपी पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी और अपने दम पर सरकार बनाएगी. पूनिया ने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त करना बीजेपी का सबसे बड़ा मुद्दा होगा. कभी पूरी दुनिया में पंजाब की अलग पहचान हुआ करती थी, लेकिन आज पंजाब नशे के लिए बदनाम हो रहा है. बीजेपी सिर्फ वोट लेने या सियासी मुद्दा बनाने के लिए नशा मुक्ति की बात नहीं कर रही, बल्कि इसे लेकर जागरूकता अभियान भी चलाएगी.

गुलजार सिंह केस: SP-SSP दफ्तर घेरेगी कांग्रेस, हरपाल सिंह चीमा पर FIR की मांग

पूनिया ने कहा कि बीजेपी पंजाब चुनाव को चुनौती के तौर पर ले रही है. राजनीतिक जीवन में हर कदम पर चुनौतियां आती हैं और बीजेपी हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है. राजस्थान के सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि सचिन पायलट राजस्थान समेत कई अन्य प्रदेशों में भी बड़े चेहरे के तौर पर सामने आ चुके हैं. हम अपना काम कर रहे हैं और वह अपना काम करेंगे. उन्होंने कहा कि पंजाब में बीजेपी को कमजोर समझना गलत है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *