फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में करीब 25 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी. अब फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है. रसिका दुग्गल के लिए भी ये अचीवमेंट बेहद खास है, क्योंकि ये उनके करियर की पहली फिल्म है, जो 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई है. उन्होंने फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है. रासिका फिल्म नें बीना भाभी का रोल प्ले कर रही हैं.
रसिका दुग्गल ने जाहिर की खुशी
न्यूज18 को दिए इंटरव्यू में रसिका दुग्गल ने कहा, ‘जब मैं कोई काम करती हूं तो उसके नतीजे को लेकर मेरे मन में कभी दबाव नहीं रहता. लेकिन इस फिल्म के लिए मुझे उन फैंस के लिए एक जिम्मेदारी महसूस हुई, जिन्होंने आठ साल तक हमारा साथ दिया और हमें इतना प्यार दिया है.’ रसिका ने आगे कहा, ‘मैं बस ये तय करना चाहती थी कि लोग खुशी-खुशी थिएटर से बाहर निकलें, लेकिन सिर्फ वही नहीं, बल्कि बहुत से लोग खुश होकर गए. मैं इससे बेहद खुश हूं. वाकई ये हफ्ता बहुत अच्छा रहा है.’
ये भी पढ़ेंः iPhone 18 की कीमत सुन हर्ष गुजराल के उड़े होश, बोले- ‘3 लाख रुपये! किडनी के साथ आत्मा-शरीर भी बेचना पड़ेगा’
उन्होंने कहा, ‘मैं किसी भी स्क्रीन पर नजर आऊं, मेरे लिए ये खुशी की बात है. लेकिन हां, थिएटर का अपना एक अलग ही औरा होता है. ऐसा लगता है कि इतने सालों से हम जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, वो अब इतने खूबसूरत और खास अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है.’
फिल्म में ‘सांसों की माला पे’ को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया. इस पर रसिका ने कहा, ‘ये बहुत खूबसूरत है. ये गाना पूरी चीज को बेहद खूबसूरत तरीके से जोड़ देता है. ‘सांसों की माला’ एक ऐसा गाना है, जिसे मैं कई सालों से नुसरत फतेह अली खान साहब की आवाज में सुनती आ रही हूं. लेकिन इसका ये नया अंदाज भी बहुत खूबसूरत है.’
उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा चाहा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ हो, हालांकि मैंने इसके लिए कभी उस तरह से कोशिश नहीं की. मैंने बस सोचा था कि अगर कभी ऐसा हुआ तो बहुत अच्छा होगा और फिर वही हो गया. ऐसी फिल्म का हिस्सा बनना, जिसमें इंडियन सिनेमा से जुड़ी वे सभी चीजें हैं, जिन्हें हमने इतने सालों से पसंद किया है, मेरे लिए बहुत खास एक्सपीरियंस है.’
लोग कर रहे एक्ट्रेस को मैसेज
रसिका ने कहा, ‘हाल ही में, करण जौहर ने सोशल मीडिया पर ‘मिर्जापुर’ की खूब तारीफ की. अपने साथियों से तारीफ मिलना बहुत जरूरी है, जिन्होंने ऐसी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं जिन्हें हमने देखा है, बार-बार देखा है और याद रखा है. पिछले कुछ दिनों में बहुत से लोगों ने मुझे मैसेज किए. अब मुझे इसकी आदत हो गई है, अगर दो घंटे में कोई मैसेज न आए तो मुझे अजीब लगता है. अब मुझे इसका चस्का लग गया है. मुझे इसका चस्का लग गया है.’

‘मिर्जापुर: द मूवी’के बारे में
बता दें, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी ‘कालीन भैया’, अली फजल ‘गुड्डू पंडित’ और दिव्येंदु ‘मुन्ना त्रिपाठी’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. जितेंद्र कुमार ने ‘बबलू पंडित’ का किरदार निभाया है, जो पहले विक्रांत मैसी ने निभाया था. वहीं रवि किशन फिल्म में विलेन ‘बब्बन बबुआ’ के किरदार में हैं.
ये भी पढ़ेंः हानिया आमिर के डेब्यू सॉन्ग में राखी सावंत की एंट्री, फैंस बोले- ‘अनएक्सपेक्टेड कोलैब’
