80 और 90 के दशक में कई स्टार्स ने अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गुड लुक्स और दमदार पर्सनालिटी से भी फैंस का ध्यान खींचा था. इसी लिस्ट में आदित्य पंचोली भी शामिल रहे हैं. भूरी आंखों वाले आदित्य ने अपनी फिल्मों से कम और अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा सुर्खियां बटोरी है. आदित्य ने दूसरे धर्म में शादी की थी. हालांकि इसके बावजूद बाद में उनका दिल कंगना रनौत पर आ गया था और उनके रिश्ते को लेकर काफी बवाल भी चा था.
आदित्य पंचोली न सिर्फ चर्चा में रहे बल्कि वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और अन्य कई चीजों के कारण विवादों का भी हिस्सा रहे हैं. हालांकि उस वक्त में भी उन्हें अपनी मुस्लिम पत्नी का साथ मिला था. आपसे हम आदित्य की बात इसलिए भी कर रहे हैं क्योंकि 80 और 90 के दशक का ये हैंडसम हंक एक्टर आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहा है. इस मौके पर आइए एक नजर डालते हैं उनकी कुछ खास और दिलचस्प बातों पर.
मुंबई में हुआ था जन्म
आदित्य पंचोली का जन्म 12 सितंबर 1965 को मुंबई में हुआ था. कई जगहों पर उनकी डेथ ऑफ बर्थ 4 जनवरी 1965 भी दर्ज है. लेकिन, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो एक्टर ने साल 2021 में खुद बताया था कि उनकी असली डेट ऑफ बर्थ 12 सितंबर है.
ये भी पढ़ें: 6 घंटे तक चली शरद सक्सेना की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, जानिए अब कैसी है तबीयत
40 साल पहले किया था बॉलीवुड डेब्यू
आदित्य पंचोली ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत 40 साल पहले की थी. अभिनेता की पहली फिल्म थी ‘सस्ती दुल्हन महंगा दूल्हा’. दहेज प्रथा पर बेस्ड इस मूवी में अभिनेता ने सपोर्टिंग एक्टर के रूप में काम किया था. वहीं उन्होंने विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित की साल 1988 की चर्चित फिल्म ‘दयावान’ में भी सपोर्टिंग भूमिका निभाई थी.
‘जमीन’ फिल्म से मिली थी पहचान
आदित्य पंचोली बड़े पर्दे पर ज्यादा सफल नहीं रहे. हालांकि वो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्हें अपने समय के कई बड़े स्टार्स की तरह सफलता और लोकप्रियता हासिल नहीं हुई. उन्हें पहली बड़ी पहचान फिल्म ‘जमीन’ (1990) से मिली थी.

आदित्य ने ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘बॉडीगार्ड’, ‘जय हो’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्मों में भी काम किया. वहीं करियर के शुरुआती दौर में वो ‘आतिश’, ‘जादूगर’ और ‘जंग’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे.
मुस्लिम एक्ट्रेस जरीना वहाब से की शादी
आदित्य की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अभिनेता का दिल खुद से करीब 6 साल बड़ी और जानी-मानी मुस्लिम एक्ट्रेस जरीना वहाब पर आया था. दोनों का इश्क एक मूवी के सेट पर परवान चढ़ा और फिर इस कपल ने शादी का फैसला कर लिया था.

जिस साल आदित्य पंचोली ने हिंदी सिनेमा में अपने कदम रखे थे उसी साल उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत भी कर दी थी. आदित्य ने खुद से 6 साल बड़ी जरीना से साल 1986 में शादी की थी. इसके बाद कपल ने एक बेटे सूरज पंचोली और एक बेटी सना पंचोली का वेलकम किया था. सूरज एक्टर हैं. सना को लेकर कई रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि वो ज्वेलरी डिजाइनर का काम करती हैं तो कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि आदित्य की बेटी गोवा में रेस्तरां या अन्य बिजनस से जुडी हैं.

21 साल छोटी कंगना संग रहा अफेयर, मारपीट के लगे आरोप
शादीशुदा होने और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद आदित्य पंचोली ने खुद से उम्र में 21 साल छोटी एक्ट्रेस कंगना रनौत को डेट करना शुरू कर दिया था. बता दें कि दोनों का रिश्ता तब शुरू हुआ था जब कंगना बॉलीवुड में बिल्कुल नई थीं और वो काम की तलाश में थीं.

कंगना और आदित्य का रिलेशन काफी चर्चा और विवाद में रहा है. बता दें कि कंगना के लिए आदित्य ने अपनी पत्नी जरीना वहाब को भी नजरअंदाज कर दिया था. नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य ने बताया था कि कंगना और वो पति-पत्नी की तरह रहा करते थे. दोनों ने करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया था.
कंगना ने लगाए थे आदित्य पर मारपीट के आरोप
रिश्ता टूटने के बाद कंगना और आदित्य दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके थे, लेकिन दोनों साल 2017 में फिर से चर्चा में आ गए. उस वक्त कंगना ने आदित्य पर आरोप लगाते हुए कहा था कि रिलेशनशिप के दौरान आदित्य उनके साथ मारपीट करते थे. उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें घर में कैद करके रखा जाता था. लेकिन, आदित्य ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कंगना पर आरोप लगाते हुए कहा था कि एक्ट्रेस ने उनका आर्थिक और भावनात्मक तरीके से शोषण किया था.
ये भी पढ़ें: बादशाह से तलाक के बाद ईशा रिखी का प्यार से उठा भरोसा? बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट ने दिया ऐसा जवाब
