Headlines

रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा iPhone 18 pro? समझें नई टेक्नोलॉजी


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • iPhone 18 Pro में नया वेरिएबल अपर्चर कैमरा सिस्टम है.
  • यह लेंस में आने वाली रोशनी को सटीक नियंत्रित करेगा.
  • कम रोशनी में 50% बेहतर तस्वीरें, डेप्थ नियंत्रित होगी.
  • सेटिंग्स को मैनुअल या ऑटोमैटिक बदला जा सकता है.

Apple ने इस बार iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के कैमरा सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने दोनों फोन के 48MP मेन कैमरे में पहली बार Variable Aperture टेक्नोलॉजी दी है. इससे कैमरा जरूरत के हिसाब से लेंस में आने वाली रोशनी को बदल सकता है और फोटो की डेप्थ पर भी ज्यादा कंट्रोल देता है. इसके अलावा फोन में नया Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम और iOS 27 मिलता है. भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपए है. ऐसे में आइए जानते हैं कि iPhone 18 pro रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा?

क्या है Variable Aperture?

कैमरे में Aperture लेंस का वह हिस्सा है, जो तय करता है कि सेंसर तक कितनी रोशनी पहुंचेगी. छोटा F-number यानी ज्यादा खुला अपर्चर ज्यादा रोशनी अंदर आने देता है, जबकि बड़ा F-number लेंस को ज्यादा बंद करता है और रोशनी कम पहुंचती है.

iPhone 18 Pro सीरीज में 48MP मेन कैमरे के साथ चार Aperture ऑप्शन दिए गए हैं. जिसमें f/1.48, f/1.8, f/2.8 और f/4.0 शामिल है. कैमरा जरूरत के अनुसार इन सेटिंग्स के बीच अपने आप बदलाव कर सकता है. यूजर चाहे तो Camera App के Pro Controls से इन्हें मैनुअली भी चुन सकता है. 

iPhone 18 pro रात में भी अच्छी फोटो कैसे लेगा?

कम रोशनी में बड़ा Aperture काफी काम आता है. iPhone 18 Pro में कैमरा f/1.48 सेटिंग का इस्तेमाल करके ज्यादा रोशनी सेंसर तक पहुंचा सकता है. Apple के मुताबिक इससे कम रोशनी में प्रदर्शन करीब 50 प्रतिशत बेहतर हो सकता है. इससे इनडोर और रात में फोटो लेने में मदद मिल सकती है और Night Mode शॉट्स को तेजी से कैप्चर किया जा सकता है. ज्यादा रोशनी मिलने पर कुछ परिस्थितियों में धीमी Shutter Speed पर निर्भरता भी कम हो सकती है, जिससे चलते हुए सब्जेक्ट को कैप्चर करना आसान हो सकता है. 

6 ब्लेड बदलेंगे Aperture

इस Variable Aperture सिस्टम के लिए कैमरे में छह लेजर-कट ब्लेड और नया Rotor Mechanism इस्तेमाल किया गया है. ये ब्लेड Aperture को खोलने और बंद करने का काम करते हैं.  जरूरत के हिसाब से कैमरा रोशनी और Depth of Field को कंट्रोल कर सकता है.

यह भी पढ़ें – नया iPhone लॉन्च होते ही सस्ता हुआ सैमसंग का यह फोन, 85% तक दाम घटे

Background Blur पर भी मिलेगा कंट्रोल

Variable Aperture का काम सिर्फ रोशनी बढ़ाना नहीं है. इसका असर फोटो की Depth of Field पर भी पड़ता है. f/1.48 जैसे बड़े Aperture पर मुख्य सब्जेक्ट के पीछे का हिस्सा ज्यादा Blur दिखाई दे सकता है. वहीं f/2.8 या f/4.0 जैसे छोटे Aperture से फ्रेम के ज्यादा हिस्से को साफ रखने में मदद मिल सकती है. यह पोर्ट्रेट के अलावा Group Photo और Landscape Photography में भी यूजफुल हो सकता है, जहां फ्रेम के आगे और पीछे मौजूद चीजों को ज्यादा साफ रखना जरूरी होता है. 

यह भी पढ़ें – iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी बैटरी, जानें कितने घंटे चलेगा फोन?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *