Headlines

240 लोगों को ले जा रहा जहाज जावा समुद्र में लापता, सर्च ऑपरेशन जारी


इंडोनेशिया में 241 यात्रियों को लेकर जा रहे एक यात्री जहाज से संपर्क टूटने के बाद रविवार को बड़े पैमाने पर तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया गया. अधिकारियों के मुताबिक, विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 नाम का जहाज पूर्वी जावा से दक्षिण कालीमंतन प्रांत की ओर जा रहा था. इसी दौरान जावा सागर में जहाज से संपर्क टूट गया. जहाज के खराब मौसम की चपेट में आने की जानकारी सामने आई है. फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

रात करीब दो बजे जहाज से टूटा संपर्क

दक्षिण कालीमंतन के बंजारमासिन शहर स्थित खोज एवं बचाव कार्यालय को रविवार सुबह करीब 2 बजे जहाज से संपर्क टूटने की सूचना मिली. अधिकारियों के अनुसार, संपर्क टूटने के करीब दो घंटे बाद घटना की जानकारी उन्हें दी गई. यह जहाज इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत के दूसरे सबसे बड़े शहर सुरबाया से बंजारमासिन के लिए रवाना हुआ था. दक्षिण कालीमंतन के खोज एवं बचाव कार्यालय के प्रमुख आई पुतु सुदायना ने वीडियो ब्रीफिंग में बताया कि जहाज के संचालक ने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी. संचालक को सूचना मिली थी कि जहाज खराब मौसम का सामना कर रहा है.

जावा सागर में 148 किलोमीटर दूर मिली आखिरी लोकेशन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जहाज की आखिरी ज्ञात स्थिति जावा सागर में बंजारमासिन के एक पियर से करीब 148 किलोमीटर यानी 92 मील दूर थी. जहाज के मैनिफेस्ट के मुताबिक, उसमें 241 यात्री सवार थे. हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं दी है. जहाज के संचालक पीटी विर्गो योएल रिही ने भी संपर्क टूटने की पुष्टि की है. कंपनी के अनुसार, विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 शनिवार सुबह स्थानीय समयानुसार 10:13 बजे सुरबाया से रवाना हुआ था.

बचाव जहाज को आखिरी लोकेशन की ओर भेजा गया

घटना की जानकारी मिलने के बाद बचाव दल को बंजारमासिन के बसिरिह खोज एवं बचाव पियर पर भेजा गया. इसके साथ ही एक बचाव जहाज को विर्गो ट्रांसपोर्ट 8 की अनुमानित आखिरी ज्ञात स्थिति की ओर रवाना किया गया है. तलाश अभियान का नेतृत्व कर रहे सुदायना ने कहा कि जहाज में बड़ी संख्या में यात्री और चालक दल के सदस्य सवार होने के कारण सभी उपलब्ध कर्मियों और संसाधनों को अभियान में लगाया जा रहा है

यह भी पढ़िएः BRICS में भारत की कूटनीतिक जीत, मतभेद के बीच ईरान-UAE में बनी सहमति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *