छोले भटूरे का स्वाद हर किसी को पहली ही बार में भा जाता है. पूरे भारत खासतौर से उत्तरी इलाके में इसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है. अब इस स्वाद के मुरीद देश के नेता प्रतिपक्ष यानी राहुल गांधी भी हो गए हैं. राहुल गांधी ने हाल ही में छोले भटूरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और इस डिश का क्रेडिट उन्होंने अपनी बहन प्रियंका गांधी को दिया है. जैसे ही छोले भटूरे की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैसे ही यूजर्स की सेना कमेंट करने मैदान में कूद पड़ी.
प्रियंका गांधी ने बनाए छोले भटूरे, मुरीद हुए राहुल गांधी
दरअसल, सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से स्वादिष्ट दिख रहे छोले भटूरों की तस्वीर शेयर की है और तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने वेज नहीं बल्कि नॉनवेज खाने की तारीफ की है. राहुल गांधी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा…”For the record: 80% of Indians are non-vegetarian. Indian non-vegetarian food is delicious. As are my sister’s chole bhature.” बस फिर क्या था, यूजर्स ने उनकी इस तस्वीर पर तरह तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए.
गाला डिनर को लेकर चर्चा में आई वेज-नॉनवेज की चर्चा
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट राहुल गांधी की ऐसे वक्त पर आई है जब भारत BRICS सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है और BRICS के गाला डिनर का मेन्यू भी हाल ही में सामने आया था जिसमें एक भी नॉनवेज डिश को जगह नहीं मिली थी. ऐसे में नॉनवेज फूड की तारीफ करते हुए राहुल गांधी ने अपनी बहन के हाथ के छोले भटूरों की तस्वीर शेयर कर लोगों को असमंजस में डाल दिया है.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
यूजर्स बोले, हमें भी बुला लो
पोस्ट को Rahul Gandhi के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स पोस्ट को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…आप हमारे पसंदीदा नेता हैं राहुल जी क्योंकि आप छोले भटूरे भी खाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…छोले भटूरे तो बड़े स्वादिष्ट लग रहे हैं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…राहुल सर हमें कब बुला रहे हैं लंच पर.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल
