जो रूट अपने करियर के ऐसे मुकाम पर हैं, जहां वो लगभग प्रत्येक मैच में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में उन्होंने टेस्ट में सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया. तेंदुलकर ने अपने करियर में 68 फिफ्टी लगाई थीं, जबकि रूट अब तक 69 अर्धशतक लगा चुके हैं.
खासतौर पर टेस्ट करियर की बात करें तो रूट 14000 से अधिक रन और 41 शतक जड़ चुके हैं. बेशक तेंदुलकर के की रिकॉर्ड अब भी अन्य सभी बल्लेबाजों से बेहतर हैं, लेकिन रूट उन्हें भी ध्वस्त करने के करीब आते जा रहे हैं. तो यहां सचिन तेंदुलकर के उन 3 रिकॉर्ड्स के बारे में जानिए, जो रूट जिन्हें तोड़ने के बेहद करीब आ गए हैं.
टेस्ट में सबसे ज्यादा रन
यह चर्चा लंबे समय से चली आ रही है. सचिन तेंदुलकर ने अपने 200 टेस्ट मैचों के करियर में 15921 रन बनाए थे. दूसरी ओर जो रूट 169 मुकबलों में 14278 रन बना चुके हैं. रूट अब सचिन से केवल 1643 रन पीछे रह गए हैं. रूट जिस तरह की फॉर्म में हैं, उससे वह बहुत जल्द टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
- 15921 रन – सचिन तेंदुलकर
- 14278 रन – जो रूट
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले 10 बल्लेबाज, जो रूट नंबर-1
टेस्ट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर
टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने 119 बार किसी पारी में 50 या उससे अधिक स्कोर बनाया था. उन्होंने अपने करियर में 68 फिफ्टी और 51 शतक लगाए. जो रूट की बात करें तो उन्होंने अब तक अपने करियर में 110 पारियों में 50 या उससे ज्यादा स्कोर बनाया है. सबसे ज्यादा पारियों में 50+ स्कोर करने के मामले में रूट, तेंदुलकर से केवल 9 फिफ्टी पीछे हैं. 50+ स्कोर में अर्धशतक और शतक धोनी शामिल होते हैं.
- 119 – सचिन तेंदुलकर
- 110 – जो रूट
टेस्ट में डबल सेंचुरी
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 12 बार ऐसा किया था. सचिन तेंदुलकर और जो रूट ने अपने-अपने करियर में 6 बार दोहरा शतक लगाया है. रूट एक और डबल सेंचुरी लगाकर तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे.
यह भी पढ़ें:
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
