Headlines

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, चलाई गई 6 राउंड गोलियां


पंजाब के बरनाला से पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. उनके घर पर रविवार तड़के तीन चेहरा ढके हुए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस दौरान घर के बाहर 5 से 6 राउंड गोलियां चलाई गईं. राहत की बात ये रही कि घटना के वक्त गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे. पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
बरनाला पुलिस के मुताबिक, घटना रविवार तड़के करीब 1:33 बजे की है. तीन नकाबपोश बदमाश फरवाही गांव स्थित गुलाब सिद्धू के घर के बाहर पहुंचे और उन्होंने घर को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं. राहत की बात ये रही कि घटना के वक्त गुलाब सिद्धू घर पर मौजूद नहीं थे. बताया जा रहा है कि वो फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं.

मामले की जांच कर रही है पुलिस
फायरिंग की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में भी दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. पुलिस आसपास की गलियों और गांव की सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. फोरेंसिक सबूत जुटाने के बाद हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर’ को बुरी तरह पछाड़ा, इस साउथ फिल्म ने हैवान को दी मात

पहले भी गैंगस्टर्स के निशाने पर रहे हैं गुलाब सिद्धू
गुलाब सिद्धू को दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का करीबी माना जाता है. वो सोशल मीडिया पर भी सिद्धू मूसेवाला के लिए अपनी आवाज उठाते रहे हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर पर ‘Justice for Sidhu Moosewala’ लिखा हुआ है. बताया जाता है कि गुलाब सिद्धू को पहले भी कुछ गैंगस्टर्स से धमकियां मिल चुकी हैं. इसी वजह से उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए थे.

गाने को लेकर हुआ था विवाद
हाल ही में गुलाब सिद्धू का ‘जुदा’ गाना रिलीज हुआ था, जिसे दो महीने में 7.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इससे पहले उन्होंने सरपंचों पर एक गाना गाया था. इस गाने को लेकर इसी साल जनवरी में फरवाही गांव के सरपंच बलजिंदर सिंह उर्फ किंडा ने उन्हें कथित तौर पर धमकी दी थी. इस मामले में पुलिस ने किंडा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान अंश’ का बवंडर, 5 बड़ी फिल्मों को चटाई धूल, रिकॉर्ड ब्रेक कमाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *