Headlines

सोनाली कुलकर्णी ने की आमिर खान की तारीफ, बोलीं- लड़कियां मर रही हैं शादी के लिए


एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी ने अपने करियर में कई शानदार रोल प्ले किए हैं. सोनाली ने फिल्म भारत में सलमान खान की मां का रोल भी निभाया था. सोनाल उम्र में सलमान खान से छोटी हैं. जब उनसे पूछा गया कि फीमेल एक्ट्रेस को हीरो की तुलना में जल्दी ही उम्रदराज किरदारों में देखा जाने लगता है. तो उन्होंने इस पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि अब समय बदल रहा है. कई एक्टर इससे बाहर निकल रहे हैं. 

सोनाली कुलकर्णी ने एक्ट्रेस के उम्रदराज रोल करने को लेकर किया रिएक्ट

News18 Showsha से बातचीत में सोनाली ने कहा, ‘एक समय था जब हम ये बातचीत करते थे कि एक बार कोई एक्ट्रेस शादी कर ले तो उन्हें हीरोइन्स के रोल्स नहीं मिलते थे. लेकिन क्या आप ये अब सुनते हैं? नहीं, क्योंकि मुझे लगता है कि ऑडियंस ने प्रूव किया है कि जैसे हीरो शादी करते हैं वैसे ही हीरोइन्स भी शादी कर सकती हैं. उनके भी बच्चे हो सकते हैं. उनकी भी फैमिली हो सकती है.’

ये भी पढ़ें- POCSO केस में जमानत पर बाहर रोहित चंदेल, पहली पोस्ट में लिखा- जहां धर्म है, वहां जीत है

आगे उन्होंने कहा, ‘ऐसी सिचुएशन में, मुझे नहीं लगता कि हम इस चीज को लेकर शिकायत कर सकते हैं, लड़कियों को अब अलग-अलग तरह के रोल मिल रहे हैं. मुझे उन लोगों पर दया आती है जो ये कहते हैं कि वे सिर्फ हीरो बनना चाहते हैं. मुझे नहीं लगता कि अब कोई भी एक्टर इतनी छोटी सोच वाला है. मेल एक्टर हो या फीमेल एक्टर वे अपने टैलेंट के दम पर काम करना चाहते हैं.’

इसके बाद सोनाली ने सैफ अली खान और आमिर खान के चैलेंजिंग रोल करने को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा, ‘हमारे पास कई वर्सेटाइल एक्टर्स हैं. मुझे नहीं लगता कि कोई एक्टर ये कहता है कि मुझे यंग दिखना है. अगर हम सैफ अली खान की बात करें तो वो बहुत मैच्योर हैं. उन्हें यंग डैड का रोल करने को लेकर कोई परेशानी नहीं थी.’

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘आमिर खान तो बहुत एक्सपेरिमेंट करते हैं. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने दंगल में जो किया वो करने का साहस किसी और में है. आमिर खान, जिनके पोस्टर्स लगाते हैं, लड़कियां बेकरार हैं, मर रही हैं शादी करने के लिए. उन्होंने 3-4 बेटियों के पिता का रोल प्ले किया और वो भी बिना किसी प्रोस्थेटिक के.’

ये भी पढ़ें- शनिवार को ‘हनुमान अंश’ ने ‘मिर्जापुर’ को बुरी तरह पछाड़ा, इस साउथ फिल्म ने हैवान को दी मात

आगे सोनाली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी अच्छा एक्टर इस होड़ में फंसा है कि उसे यंग दिखना है. वो अपने टैलेंट और एक्टिंग को फ्लॉन्ट कर रहे हैं. उन्हें उम्र से बिल्कुल भी डर नहीं लगता.’

इन फिल्मों में दिखेंगी सोनाली कुलकर्णी

सोनाली कुलकर्णी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म Hello Knock Knock Kaun Hai? में देखा गया. इस फिल्म में वो पूजा के रोल में हैं. अब उनके हाथ में कई फिल्में हैं. वो ‘द पैराडाइज’, ‘रावण कॉलिंग’, ‘द वाइव्स और Hazaar Vela Sholay Pahilela Manus  जैसी फिल्मो में दिखेंगी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *