Headlines

इस कारण मोहम्मद शमी को नहीं मिल रहा मौका, उम्र नहीं है वजह; दिग्गज का आया बयान


टीम इंडिया में मोहम्मद शमी की वापसी आखिर क्यों नहीं हो रही. इस सवाल का जवाब अब सिर्फ उनकी उम्र में ढूंढना सही नहीं होगा. 36 साल के शमी लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं और उनके चयन को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने इस मुद्दे पर ऐसी बात कही है कि टीम चुनने वालों के फैसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा की मिसाल देते हुए बताया कि शमी के मामले में उम्र को अकेली वजह मानना ठीक नहीं है.

आकाश चोपड़ा का कहना है कि शमी को सिर्फ उम्र की वजह से टीम से बाहर नहीं रखा जा रहा है.  उन्होंने इस बात को समझाने के लिए भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नामों की मिसाल भी दी. चोपड़ा ने कहा कि अगर उम्र ही चयन का आधार होती, तो विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों का चयन भी सवालों के घेरे में आता, क्योंकि दोनों शमी से उम्र में बड़े हैं.

चोट और सर्जरी के बाद बदली तस्वीर

चोपड़ा के मुताबिक शमी के मामले में उनकी चोटों का इतिहास ज्यादा महत्वपूर्ण है. शमी ने सर्जरी के बाद मैदान पर वापसी की और घरेलू क्रिकेट में भी गेंदबाजी की. उन्होंने विकेट भी हासिल किए, लेकिन वापसी के बाद उनकी गेंदबाजी की रफ्तार और पहले जैसी तेजी को लेकर सवाल उठे.  चोपड़ा ने माना कि शमी की गेंदबाजी में वो पुरानी इंटेंसिटी नजर नहीं आई, जो पहले उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती थी.

यह भी पढें: इन 3 ‘प्लेयर्स बैटल’ पर रहेगी सबकी नजर, भारत बनाम अफगानिस्तान पहला T20 आज

टीम चुनने वालों के फैसले पर सवाल

शमी ने भारत के लिए लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन करीब डेढ़ साल से वो इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं. इस दौरान टीम चुनने वालों ने तेज गेंदबाजी में युवा खिलाड़ियों पर भी ज्यादा भरोसा दिखाया है. ऐसे में शमी की वापसी आसान नजर नहीं आ रही है.

आकाश चोपड़ा ने ये भी कहा कि आखिरकार चयनकर्ता ही शमी को टीम में नहीं चुनने की सही वजह बताएंगे. फिलहाल इतना साफ है कि उनके मुताबिक सिर्फ उम्र को शमी के बाहर होने की वजह मानना सही नहीं होगा. चोट के बाद उनकी फिटनेस, गेंदबाजी की तेजी और पहले जैसी असरदार गेंदबाजी भी टीम में जगह मिलने में बड़ी वजह है.

यह भी पढें: बांग्लादेशी कप्तान ने भारतीय कैप्टन से नहीं मिलाया हाथ, अब छिनेगी कमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *