मोबाइल की दुनिया में आजकल फोन का लुक भी स्टेटस सिंबल बन चुका है. खासकर जब सामने आईफोन जैसा प्रीमियम लुक दिखाई दे तो देखने वाला एक बार जरूर सोचता है कि भाई साहब ने नया आईफोन खरीद लिया क्या? लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मजेदार वीडियो ने इसी दिखावे और जुगाड़ की ऐसी पोल खोली है कि वीडियो देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वीडियो में एक शख्स मोबाइल शॉप पर एंड्रॉयड फोन कान से लगाए बड़े आराम से बात करता दिखाई देता है, लेकिन फोन के पीछे ऐसा जुगाड़ किया गया है कि पहली नजर में वह आईफोन 18 जैसा नजर आता है. मामला तब और मजेदार हो जाता है जब उसका दोस्त वहां पहुंचता है और कुछ ही सेकेंड में पूरा खेल बिगाड़ देता है.
पीछे से देखकर कोई भी खा जाए धोखा
वीडियो में दिखाई देता है कि एक शख्स मोबाइल शॉप पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा है. उसके हाथ में मौजूद फोन देखने में पीछे से बिल्कुल आईफोन 18 जैसा नजर आ रहा है. फोन का पिछला लुक इतना जबरदस्त तरीके से बदला गया है कि पहली नजर में किसी के लिए भी यह पहचानना मुश्किल हो सकता है कि असल में फोन एंड्रॉयड है.
शख्स भी बड़े आराम से फोन कान पर लगाए हुए है, मानो उसने अभी-अभी नया आईफोन 18 खरीदा हो. आसपास मौजूद लोगों को देखकर भी ऐसा ही लग रहा है कि भाई के हाथ में कोई महंगा और नया आईफोन है. लेकिन असली कहानी अभी बाकी थी.
आईफोन का कवर ही निकला पूरा जुगाड़
जैसे ही शख्स का दोस्त वहां पहुंचता है, उसे शायद इस पूरे जुगाड़ का राज पहले से पता होता है. दोस्त बिना किसी झिझक के फोन से आईफोन 18 वाला कवर उतार देता है. बस फिर क्या था, कवर हटते ही उस फोन की पूरी पोल खुल जाती है.
जिस फोन को देखकर अभी तक लोग आईफोन 18 समझ रहे थे, वह असल में एक साधारण एंड्रॉयड फोन निकलता है. यानी पूरा कमाल फोन का नहीं बल्कि उसके कवर का था. कवर ने एंड्रॉयड फोन को ऐसा लुक दे दिया था कि दूर से देखने वाला भी आसानी से धोखा खा जाए.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल
सोशल मीडिया पर खूब हंस रहे यूजर्स
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग इस जुगाड़ पर जमकर मजे ले रहे हैं. कई यूजर्स को शख्स के फोन से ज्यादा उसके दोस्त की टाइमिंग पसंद आ रही है. आखिर दोस्त ने भी ऐसी जगह पोल खोली कि बेचारे के पास सफाई देने के लिए शायद कुछ बचा ही नहीं.
वीडियो पर लोग तरह-तरह के मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कोई इसे ‘गरीबों का आईफोन 18’ बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भाई ने कवर के दम पर पूरी पर्सनैलिटी ही बदल ली.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
