Headlines

बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद


बिहार में मादक पदार्थों की तस्करी में हाल ही में दो लड़कियां गिरफ्तार हुई हैं. अब गया रेलवे जंक्शन पर RPF, CIB और GRP की संयुक्त टीम ने भुवनेश्वर तेजस राजधानी एक्सप्रेस के AC-2 टियर कोच से एक युवती को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से 15.8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है. 

RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव के मुताबिक, रविवार (13 सितंबर 2026) देर रात संयुक्त टीम को ट्रेन में मादक पदार्थ ले जाए जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद गया जंक्शन पर ट्रेन की निगरानी की गई. AC-2 टियर कोच में यात्रा कर रही युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर तलाशी ली.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की मुसलमानों को सलाह, ‘किसी का पिछलग्गू बनने की जरूरत नहीं…’

बैग से बरामद हुआ 15.8 किलो गांजा

तलाशी के दौरान युवती के पास मौजूद बैग से गांजा बरामद किया गया. अधिकारियों के अनुसार, बरामद मादक पदार्थ का वजन 15.8 किलोग्राम है. इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है. बरामदगी के बाद युवती को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई.

झाझपुर से नई दिल्ली जा रही थी युवती

RPF के अनुसार, गिरफ्तार युवती झाझपुर से नई दिल्ली की यात्रा कर रही थी. फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे दिल्ली में किस व्यक्ति को सौंपा जाना था. पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

पटना-समस्तीपुर के बाद गया में महिला तस्कर

हाल के दिनों में पटना और समस्तीपुर में महिलाओं के जरिए शराब तस्करी के मामले सामने आने के बाद गया में युवती के गांजा के साथ पकड़े जाने से तस्करी के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं. जांच एजेंसियों को आशंका है कि तस्कर सामान्य भीड़भाड़ वाली ट्रेनों के बजाय AC कोच का इस्तेमाल कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में तस्करी के नेटवर्क और युवती की भूमिका को लेकर जांच जारी है.

यह भी पढ़ें- UCC पर NDA में तकरार! JDU बोली- किसी कीमत पर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *