Headlines

लंच बॉक्स में पड़ गए सब्जी के पीले दाग, ऐसे हो जाएंगे साफ

लंच बॉक्स में सब्जी के पीले दाग पड़ गए हैं तो नींबू और नमक से सफाई कर सकते हैं. दाग वाली जगह पर थोड़ा नींबू का रस डालें और ऊपर से नमक छिड़क दें. अब इसे हल्के हाथ से रगड़ें और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बॉक्स को डिशवॉश और पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे हल्के दाग आसानी से साफ किए जा सकते हैं.

सफेद सिरका भी आजमाएं. लंच बॉक्स के पुराने दाग हटाने के लिए सफेद सिरके का इस्तेमाल भी किया जाता है. एक कप पानी में थोड़ा सफेद सिरका मिलाएं. अब इस मिश्रण को बॉक्स में डालकर कुछ देर के लिए छोड़ दें. अगर दाग बाहर की तरफ है तो कपड़े की मदद से मिश्रण लगाएं. बाद में डिशवॉश से बॉक्स को अच्छी तरह धोकर साफ पानी से धोकर सुखा लें.

गर्म पानी से करें सफाई. अगर सब्जी के दाग नए हैं तो उन्हें ज्यादा देर तक बॉक्स में न रहने दें. बॉक्स में गर्म पानी भरकर उसमें थोड़ा डिशवॉश लिक्विड डालें. ढक्कन बंद करके इसे 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्पंज की मदद से अंदर की सतह को रगड़ें. आखिर में साफ पानी से धोकर बॉक्स को अच्छी तरह सुखा लें.

धूप में रखना भी फायदेमंद है. लंच बॉक्स को धोने के बाद कुछ समय के लिए धूप में रखना भी मददगार रहता है. खासकर हल्के पीले निशान धूप में रखने से कम दिखाई दे सकते हैं. बॉक्स को धोने के बाद उसका ढक्कन खोलकर रखें, ताकि अंदर नमी न रहे. पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे बंद करके रखें. इससे बॉक्स में बदबू आने की परेशानी भी कम होती है.

लंच बॉक्स में सब्जी रखने के बाद उसे कई घंटों तक गंदा न छोड़ें. खाना खत्म होने के बाद जितनी जल्दी बॉक्स साफ किया जाता है, दाग उतने ही कम जमते हैं. बहुत ज्यादा तेल वाली सब्जी के लिए अलग डिब्बे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बॉक्स को साफ करने के लिए हमेशा उसके मटेरियल के हिसाब से ही तरीका अपनाएं और बहुत तेज चीजों से रगड़ने से बचें.

Published at : 14 Sep 2026 04:34 PM (IST)

Home Tips फोटो गैलरी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *