हरियाणा के गुरुग्राम में एक महिला बाइकर को टक्कर मारकर भागने का खौफनाक मामला सामने आया. महिला बाइकर शिवानी चौहान का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उसका पीछा किया और रुकने को कहा लेकिन जब उसने बात नहीं मानी तो कार सवार लोग उसकी बाइक को टक्कर मारकर भाग गए. कार की टक्कर से गिरने वाली महिला बाइकर सिया ने बताया कि जब वो सड़क पर गिर गई तो उसके कुछ साथी बाइकर्स ने कार वाले का पीछा भी किया. घटना रविवार (13 सितंबर) को गोल्फ कोर्स रोड पर हुई.
कौन हैं शिवानी चौहान?
गोल्फ कोर्स रोड पर हादसे का शिकार हुई महिला बाइक राइडर शिवानी चौहान ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया हुआ है. वो ग्रेजुएट हैं. वो कालका जी से आम आदमी पार्टी से निगम का चुनाव लड़ चुकी हैं. कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में उनकी अच्छी खासी पकड़ है. ये जानकारी उनके पिता रौशन चौहान ने दी है. कार सवार ने उस वक्त टक्कर मारी थी जब वो अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ राइड कर रही थीं.
Gurugram, Haryana: Father of Gurugram bike accident victim rider Shivani Chauhan, Roshan Chauhan, says, “….I am satisfied that the police took cognisance of the matter very quickly and registered an FIR against that person. They did not ignore our complaint, and they did a very… pic.twitter.com/gn2MGd98J6
— IANS (@ians_india) September 14, 2026
शिवानी चौहान के पिता क्या बोले?
शिवानी चौहान के पिता रौशन चौहान ये भी बताया कि पुलिस की पांच टीमें लगाई गई हैं और वो अपना काम कर रही हैं. आग्रह करता हूं कि पुलिस सख्ती के साथ अपना काम करे. उन्होंने कहा, ”मेरी बेटी ने मुझे बताया नहीं था. वास्तव में वो घबरा गई थी. मुझे भी मीडिया के माध्यम से इस बारे में पता चला. बच्चे तो गाड़ी चलाते ही हैं. स्कूटी बगैरह तो वो चलाते ही रहते हैं. मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि पुलिस ने मामले का बहुत तेजी से संज्ञान लिया और उस व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज की. उन्होंने हमारा इंतजार नहीं किया, बहुत अच्छा काम किया.”
कार मालिक मनीष ने क्या कहा?
उधर, गुरुग्राम गोल्फ कोर्स हादसे में कार मालिक मनीष का बयान भी आया है. उन्होंने स्वीकार किया है कि जिस गाड़ी से लड़की को टक्कर मारी गई, वो उसकी ही है. लेकिन मनीष का कहना है कि दो दिन पहले ही उसका दोस्त कल्याण बैंसला कार लेकर गया था. घटना के बाद जब उसे फोन किया तो उसने फोन भी नहीं उठाया.
बैंसला के वकील की क्या दलील?
कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल का रहने वाला है. जानबूझकर बाइक राइडर लड़की को टक्कर मारने का आरोप है. बैंसला के वकील ने कहा कि सड़क पर बाइक राइडर्स का आतंक है. बार-बार उकसाने पर ऐसा हुआ. वकील ने मांग की कि पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक किया जाए.
अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली- गुरुग्राम पुलिस
उधर, गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार (14 सितंबर) को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जवाब में रात 10.14 बजे कहा कि पीड़ित की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है. हालांकि, गुरुग्राम पुलिस ने वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस मामले में FIR दर्ज कर ली है. इस मामले में आरोपी की पहचान कर ली गई है. आरोपी को पकड़ने के लिए 3 टीमें बनाई गई हैं.
पानीपत में मंदिर से लाखों की चोरी, 10 दिन बाद खुलने वाला था दानपात्र
Input By : abp न्यूज़ टीवी
