रात में अच्छी नींद लेना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन अगर पास में सो रहा पार्टनर जोर-जोर से खर्राटे लेता है तो इससे आपकी नींद भी ख़राब होती है. खर्राटे लेना आम बात है लेकिन कई बार खर्राटों की आवाज इतनी तेज होती है कि दूसरा व्यक्ति पूरी रात ठीक से सो ही नहीं पाता. इसका असर सिर्फ रात तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अगले दिन थकान और चिड़चिड़ापन भी महसूस होता है. वहीं कुछ लोगों में तेज और लगातार खर्राटे नींद से जुड़ी किसी परेशानी का संकेत भी हो सकते हैं. ऐसे में इसे सिर्फ मजाक या आदत समझकर छोड़ना सही नहीं है.
पार्टनर के खर्राटे आपकी सेहत पर भी डाल सकते हैं असर
अगर आपका पार्टनर रातभर तेज-तेज खर्राटे लेता है तो इसका असर सिर्फ उसकी नींद पर ही नहीं, बल्कि आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है. खर्राटों की लगातार आवाज की वजह से आपकी नींद बार-बार टूट सकती है या नींद पूरी तरह खुली-खुली रह सकती है. इसके कारण आपको सुबह उठने पर थकान, सुस्ती और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है. अगर यह परेशानी लंबे समय तक बनी रहे तो नींद की कमी का असर आपके रोजमर्रा के काम और ध्यान लगाने की क्षमता पर भी पड़ता है. इसलिए पार्टनर के खर्राटों को सिर्फ रात की छोटी सी परेशानी समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
नींद पूरी न होने से दिनभर रह सकती है थकान
खर्राटो के कारण रात में बार-बार नींद टूटने की वजह से शरीर को जरूरी आराम नहीं मिल पाता. ऐसे में सुबह उठने के बाद भी नींद आने, सुस्ती और थकान जैसी परेशानी होती है. दिनभर काम करने या पढ़ाई करने में मन लगाना भी मुश्किल हो जाता है. अगर रोजाना पार्टनर के खर्राटों की वजह से आपकी नींद खराब हो रही है तो लंबे समय तक इसे नजरअंदाज करने के बजाय समस्या पर ध्यान देना जरूरी है.
यह भी पढ़ें : अच्छी नींद के बाद भी रहती है थकान, वजह सिर्फ स्ट्रेस या नींद की कमी नहीं
हर खर्राटा किसी बीमारी का संकेत नहीं
खर्राटे लेने का मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति को जरूर कोई बीमारी है. कई बार सोने की स्थिति, नाक बंद होना या दूसरी आम वजहों से भी खर्राटे आ सकते हैं. लेकिन अगर खर्राटे बहुत तेज आते हैं और लगातार बने रहते हैं तो इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए. खासकर अगर सोते समय सांस रुकने, हांफने या अचानक घुटन जैसी आवाज आने की समस्या भी दिखाई दे तो इसके लिए डॉक्टर से जरूर सलाह लें.
खर्राटों के पीछे हो सकती है स्लीप एपनिया की समस्या
कुछ मामलों में तेज और लगातार खर्राटे ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप एपनिया यानी OSA का संकेत हो सकते हैं. इसमें सोते समय सांस लेने में रुकावट आ सकती है और व्यक्ति की नींद बार-बार खुलती है. इसके साथ दिन में बहुत ज्यादा नींद आना, सुबह सिरदर्द या रात में बार-बार जागना जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं. अगर पार्टनर में ऐसे लक्षण नजर आते हैं तो इसे सामान्य खर्राटा मानकर छोड़ने के बजाय डॉक्टर से जांच करवाना बेहतर है.
यह भी पढ़ें : त्योहार का तेज शोर दिल के लिए भी खतरनाक, डॉक्टरों ने दी सलाह
Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )
Calculate The Age Through Age Calculator
