Headlines

अयोध्या में पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर धर्मशाला बनवा रहे अमिताभ, जानें पूरी डिटेल्स


महानायक अमिताभ बच्चन जुलाई में अयोध्या में जमीन खरीदने को लेकर सुर्खियों में रहे थे. अब दो महीने बाद खबरें हैं कि अमिताभ बच्चन उस पर धर्मशाला बनवा रहे हैं. इस धर्मशाला में 20 से ज्यादा कमरे होंगे. इस धर्मशाला का नाम प्रसिद्ध कवि और पूर्व राज्यसभा सदस्य हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा जाएगा.

20 कमरे की होगी धर्मशाला

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रस्तावित धर्मशाला में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रहने और बाकी सुविधाएं उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा, ‘देश भर के प्रतिष्ठित लोगों ने अयोध्या के भव्य स्वरूप में योगदान दिया है. अमिताभ बच्चन ने भी एक धर्मशाला के नक्शे के लिए आवेदन किया है. इसमें 20 से अधिक कमरे होंगे.’

ये भी पढ़ें- आदित्य धर ने शाहरुख खान को रिलीज से पहले दिखा दी थी ‘धुरंधर 2’, अब खुला राज

उन्होंने आगे कहा, ‘निर्धारित समय-सीमा पूरी होने के बाद प्रस्ताव की जांच की जाएगी. नियमों के अनुसार मंजूरी दी जाएगी.’ अधिकारियों के मुताबिक, प्रस्तावित धर्मशाला अयोध्या में बच्चन द्वारा खरीदी गई जमीन पर बनाई जाएगी. इसका नाम उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के नाम पर रखा जाएगा.

अमिताभ बच्चन की रिटायरमेंट की अफवाहें
बता दें कि अमिताभ बच्चन 83 साल के हैं. हाल ही में उनके रिटायरमेंट की अफवाहें आई थीं. हालांकि, बाद में अमिताभ बच्चन ने उन खबरों को खारिज किया. अमिताभ ने ब्लॉग में लिखा, ‘मैंने ब्लॉग में लिखा कि लेट हो गया है, रिटायमेंट का टाइम है. इसका मतलब था कि लेट हो गया है और बेड पर जाने का समय हो गया है. मेरी इस बात को गलत तरीके से दिखाया गया. जी नहीं हुजूर, मैं काम से रिटायर नहीं हो रहा हूं. अंग्रेजी में इसका मतलब होता है कि अब मैं सोने जा रहा हूं. और वहां मान्यवर आपको आने का निमंत्रण नहीं है.’

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के वो 2 सबसे महंगे शौक, जिन पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये

अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो शो कौन बनेगा करोड़पति होस्ट कर रहे हैं. शो को काफी पसंद किया जा रहा है. अब वो कल्कि 2898 एडी 2 में दिखेंगे. फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी नजर आएंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *