Headlines

TV Serial Spoilers: प्रांशी की कस्टडी को लेकर होगा हंगामा, दुर्गावती ने स्नेहा का घर में किया स्वागत


टीवी सीरियल्स के अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं. ‘वसुधा’, ‘अनुपमा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ में फैमिली ड्रामा के साथ कई चौंकाने वाले मोड़ आने वाले हैं. कहीं रिश्तों में तनाव बढ़ेगा, तो कहीं किसी बड़े राज का पर्दाफाश होगा. आइए जानते हैं इन शोज में क्या खास होने वाला है.

‘वसुधा’ 
जी टीवी के लोकप्रिय शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में कहानी एक बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंचने वाली है. चंद्रिका चौहान के सामने तेजन और प्रभात से जुड़ा एक बड़ा सच सामने आएगा, जिसे जानकर वो पूरी तरह हैरान रह जाएंगी. वहीं, इस सच के सामने आने के बाद घर में तनाव इतना बढ़ जाएगा कि प्रभात को गंभीर हार्ट अटैक आ जाएगा. प्रभात की हालत बिगड़ने से पूरे चौहान परिवार में हड़कंप मच जाएगा. अब देखना होगा कि इस मुश्किल घड़ी में चंद्रिका क्या फैसला लेती हैं और इस पूरे घटनाक्रम का असर वसुधा की जिंदगी पर कैसे पड़ता है.

‘अनुपमा’ 
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में प्रांशी की कस्टडी को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. पाखी और तोशू एक बार फिर अनुपमा की मुश्किलें बढ़ाने की तैयारी में हैं. दोनों प्रांशी की कस्टडी के खिलाफ प्रेरणा को भड़काएंगे और उसे इससे जुड़ी जरूरी जानकारी देंगे. पाखी और तोशू से मिली जानकारी के बाद प्रेरणा अनुपमा और शाह परिवार के खिलाफ एक बड़ी प्लानिंग करेगी. इस नए ड्रामे की वजह से अनुपमा की जिंदगी में एक और बड़ा ट्विस्ट आएगा और परिवार के रिश्तों में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे.

ये भी पढ़ें:- गणपति पूजा के दौरान प्रसाद खाने पर ट्रोल हुई थीं रेमो डिसूजा की पत्नी, बोलीं- ‘बप्पा सब समझते हैं…’

‘गंगा माई की बेटियां’
जी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा, सिद्धू और इंदु को लेकर बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. दुर्गावती आखिरकार स्नेहा का स्वागत करती नजर आएगी. वहीं, सिद्धू स्नेहा को तलाक देने से साफ इनकार कर देगा और अपने फैसले पर अड़ा रहेगा, जिससे दुर्गावती का गुस्सा और बढ़ जाएगा. दूसरी ओर, गंगा और उसकी बेटियों के खिलाफ इंदु की साजिशों का भी पर्दाफाश होने वाला है. मनोहर के हाथ इंदु के खिलाफ एक बड़ा सबूत लग गया है, जिसके बाद जल्द ही दुर्गावती के सामने इंदु का असली चेहरा सामने आ सकता है.

‘तुम से तुम तक’ 
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन की जिंदगी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. पिछले एपिसोड में मीरा के ऑफिस के केबिन से बाहर निकालने के बाद अनु अब आर्यवर्धन के बिजनेस में उसका हाथ बंटाने और खुद को साबित करने का फैसला करेगी. वहीं, ऑफिस में अनु के सामने एक नया शख्स या पुराना रहस्य मुश्किलें खड़ी कर सकता है. दूसरी ओर, राजनंदिनी से जुड़ा रहस्य भी धीरे-धीरे गहराता जा रहा है. आर्यवर्धन ने राजनंदिनी से जुड़ी एक किताब छिपाकर रखी है और अनु अब उसके अतीत से जुड़े इस राज के करीब पहुंच रही है. 

ये भी पढ़ें:- IMDb पर 8.5+ रेटिंग, दिमाग हिला देंगी OTT पर मौजूद ये 4 साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *