Mangal Gochar 2026: ज्योतिष में मंगल को भूमि, संपत्ति, साहस, ऊर्जा और निर्माण कार्यों से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में जब मंगल राशि परिवर्तन करते हैं तो प्रॉपर्टी, घर, जमीन और वाहन से जुड़े मामलों पर भी इसका प्रभाव देखा जाता है. 18 सितंबर 2026 को मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेंगे और 12 नवंबर तक इसी राशि में रहेंगे.
कर्क राशि चंद्रमा की राशि है और वैदिक ज्योतिष में मंगल को यहां नीच माना जाता है हालांकि इस दौरान कर्क राशि में गुरु की मौजूदगी मंगल के साथ युति बना रही है. ज्योतिषीय व्याख्याओं में इसे नीचभंग की स्थिति से भी जोड़ा जा रहा है. इसका फल कुंडली में मंगल की स्थिति, लग्न और दशा आदि पर निर्भर करता है, इसलिए इसे सभी के लिए एक जैसा नहीं माना जा सकता लेकिन इस गोचर से किन राशियों के घर और गाड़ी पाने के सपने पूरे हो सकते हैं यहां जान लें.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए कर्क चौथा भाव है, जो घर, भूमि, वाहन, माता और घरेलू सुख से संबंधित माना जाता है इसलिए मंगल का यह गोचर प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को सक्रिय कर सकता है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस दौरान घर खरीदने, वाहन लेने, मकान की मरम्मत या संपत्ति से जुड़े किसी पुराने काम को आगे बढ़ाने के अवसर बन सकते हैं. कागजी कार्रवाई और जल्दबाजी से बचना जरूरी रहेगा.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं. कर्क में मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के लिए भाग्य और दूर की यात्राओं से जुड़े क्षेत्र को प्रभावित करेगा. अगर लंबे समय से जमीन, मकान या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो उसमें कामयाबी मिल सकती है. परिवार की मदद से संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय भी लिया जा सकता है.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का कर्क गोचर आठवें भाव में होगा. ये भाव अचानक होने वाले बदलाव, पैतृक संपत्ति और संयुक्त धन से संबंधित माना जाता है. ऐसे में संपत्ति के पुराने मामले, पैतृक जमीन या परिवार से जुड़ी प्रॉपर्टी चर्चा में आ सकती है. इस अवधि में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले दस्तावेजों और कानूनी पक्ष की अच्छी तरह जांच करना बेहतर रहेगा.
मीन राशि
मीन राशि से कर्क पंचम भाव है. मंगल और गुरु की स्थिति संतान, शिक्षा, निवेश और योजनाओं से जुड़े विषयों को सक्रिय कर सकती है. कुछ ज्योतिषीय व्याख्याओं में इस गोचर को निवेश और आर्थिक फैसलों के लिए महत्वपूर्ण माना गया है. यदि घर या वाहन खरीदने की योजना पहले से बनी हुई है तो उससे जुड़े निर्णय आगे बढ़ सकते हैं.
18 सितंबर को मंगल बनाएंगे नीचभंग राजयोग, क्या है ये योग, 4 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
