Headlines

US में सिख ड्राइवर पर चाकू से 17 बार हमला, ट्रंप प्रशासन की पोस्ट पर क्यों सवाल?


अमेरिका में एक पंजाबी सिख ड्राइवर पर चाकू से घातक हमला कर दिया गया. उस पर 17 बार चाकू से अटैक किया गया. वायोमिंग के एक रेस्ट एरिया में हुई वारदात की वजह से ड्राइवर को गंभीर चोट लगी है. उसे फिलहाल हॉस्पिटल में एडिट करवाया गया है. ड्राइवर को सीने, गर्दन और पसलियों में चोट लगी है. वह कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो का रहने वाला है. अहम बात यह भी है कि वारदात ट्रंप प्रशासन की एक पोस्ट शेयर करने के बाद हुई है.

‘द स्टेट्समैन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के इंटरस्टेट 80 पर स्थित बिटर क्रीक रेस्ट एरिया में हुई. आरोपी शख्स ने ड्राइवर का काफी देर तक पीछा किया और जब वह बाथरूम के पास पहुंचा तो हमला कर दिया. आरोपी ने अचानक चाकू चलाना शुरू कर दिया. उसने गले, छाती, हाथों और पसलियों पर कई बार वार किया, लेकिन ट्रक ड्राइवर किसी तरह बाथरूम से निकलने में सफल रहा. वह बाहर जाते ही नीचे गिर गया और मदद की गुहार लगाने लगा.

ट्रंप प्रशासन के पोस्टर शेयर करने के बाद हुई वारदात?

अहम बात यह है कि ट्रक ड्राइवर पर हमले की वारदात अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) के एक पोस्ट शेयर करने के बाद हुई है. DHS ने एक एआई-जनरेटेड पोस्टर शेयर किया था. ट्रम्प प्रशासन अवैध प्रवास और अप्रवासी ट्रक ड्राइवरों के खिलाफ एक्शन में है. पोस्टर पर ‘सिंह’ नाम के एक सिख व्यक्ति को निशाना बनाया गया था. ‘ट्रांसफॉर्मर्स: एज ऑफ डिपोर्टेशन्स’ शीर्षक वाले इस पोस्टर में DHS के लोगो वाला एक बड़ा ट्रांसफॉर्मर रोबोट पगड़ी पहने सिख व्यक्ति के सामने खड़ा दिखाई दे रहा था.

पोस्टर पर अमेरिका छोड़ने के लिए किससे कहा

ट्रंप प्रशासन की ओर से जो पोस्टर शेयर किया गया था, उस पर लिखा था, ‘अमेरिका अमेरिकियों के लिए है. हमारी सड़कों से हट जाओ; मिस्टर सिंह, तुम गाड़ी चलाना नहीं जानते.’ इसके साथ ही लोगों से खुद ही देश छोड़ने की अपील भी की गई थी.

यह भी पढ़ें: 100% टैरिफ वाले बिल में ट्रंप का तगड़ा खेल! US खुद जंग लड़ रहे देश से खरीदेगा यूरेनियम





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *