जोस बटलर ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए दूसरे टी20 में 30 रन बनाए, हालांकि इस छोटी सी पारी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. बता दें कि श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाए थे, इंग्लैंड ने 13वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने अजेय बढ़त ली है.
146 रनों का पीछा करते हुए जोस बटलर और अनेऊरिन डोनाल्ड ने इंग्लैंड को तेज तर्रार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 28 गेंदों में 51 रनों की साझेदारी की. डोनाल्ड 21 रन बनाकर पांचवें ओवर में आउट हुए, बटलर अगले ओवर में पवेलियन लौट गए. उन्होंने 16 गेंदों में 1 छक्का और 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाए.
T20 में 15000 रन बनाने वाले बने पहले बल्लेबाज
2009 से टी20 खेल रहे जोस बटलर ने गुरुवार को 30 रनों की पारी से अपने टी20 करियर के 15000 रन पूरे कर लिए हैं. वह टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के साथ 15 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 671 पारियों में 14999 रन बनाए हैं.
जोस बटलर ने टी20 में 528 मैच खेले हैं, जिनमे खेली 497 परियों में 35.46 की एवरेज के साथ 15000 रन बना लिए हैं. इस फॉर्मेट में उन्होंने 9 शतक और 107 अर्धशतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- ट्रॉफी लेते समय श्रेयस अय्यर ने किया कुछ ऐसा, जीता दिल; वीडियो वायरल
टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
- जोस बटलर- 15000
- कीरोन पोलार्ड- 14999
- एलेक्स हेल्स- 14581
- क्रिस गेल- 14562
- डेविड वार्नर- 14284
छठे नंबर पर विराट कोहली
भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं, जो ओवरऑल लिस्ट में छठे नंबर पर हैं. कोहली ने 430 मैचों में खेली 413 पारियों में 14218 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 118 अर्धशतक लगाए हैं.
यह भी पढ़ें- अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने खोला ‘ॐ नमः शिवाय’ सेलिब्रेशन का राज
