भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज खत्म हो चुकी है. टीम इंडिया ने यह सीरीज 3-0 से जीती, लेकिन फैंस के मन में एक निराश जरूर रह गई. हजारों लोग सिर्फ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने मैदान में जाते थे, लेकिन 15 वर्षीय बल्लेबाज को तीनों मैचों से बाहर बैठना पड़ा. अब हेड कोच गौतम गंभीर ने खुलासा किया है कि आखिर वैभव को कब तक प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ तीनों मैचों में संजू सैमसन ने ओपनिंग की. उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से पकड़ और तीन पारियों में 2 अर्धशतक जड़ दिए. ऐसे में वैभव को अपने मौके के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है और गंभीर ने भी इसी बात को दोहराया है.
कब तक बैठे रहेंगे बाहर
गौतम गंभीर ने तीसरे टी20 के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “वैभव के नजरिए से देखें, उनके साथ एकदम स्पष्ट बातचीत हुई कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा.” गंभीर चाहे अभी वैभव को मौका ना दे पा रहे हों, लेकिन उन्होंने माना कि यह 15 साल का लड़का एक गजब का टैलेंट है.
गंभीर ने संजू सैमसन का नाम लिए बिना कहा कि, “हम जानते हैं कि वह कितना गजब का टैलेंट है और क्या करने में सक्षम है. लेकिन एक खिलाड़ी जो पिछले 2-3 साल से लगातार परफॉर्म कर रहा हो, उसे हमेशा आगे रखा जाएगा बजाय उसके जो अभी-अभी टीम में आया हो.”
यह भी पढ़ें: जोस बटलर ने रचा इतिहास, 15000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
जरूर मिलेगा मौका
कोच गंभीर, वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर आशावादी हैं और कहते हैं कि जब उन्हें मौका मिलेगा तो वो लंबे समय तक टीम में बने रहेंगे और यही भारतीय क्रिकेट को परिभाषित करता है. हमें ड्रेसिंग रूम में जबरदस्त कम्पटीशन और टैलेंट चाहिए.”
ओपनिंग को लेकर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में जबरदस्त टक्कर रही है. अफगानिस्तान सीरीज के तीनों मैचों में सैमसन को मौका मिला, जिनमें उन्होंने 10, 57, 50 रन की पारी खेली. कोच ने वैभव को एक और क्लियर मैसेज देकर कहा कि खिलाड़ी 15 साल का हो या 30 साल का, सभी को अपने-अपने मौके का इंतजार करना पड़ता है.
वैभव अब तक अपने 6 मैचों के छोटे से T20I करियर में वैभव ने 193 रन बनाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है और अब तक 2 फिफ्टी लगा चुके हैं.
यह भी पढ़ें:
गंभीर ने हार्दिक पांड्या की वापसी पर जो कहा, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस
