Headlines

DUSU चुनाव के बीच NSUI कैंडिडेट विजय शंकर मीणा का दावा- परिवार को उठा लिया


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए जारी मतदान के बीच 18 सितंबर को नेशनल स्टूडेंय यूनियन ऑफ इंडिया यानी NSUI से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विजय शंकर मीणा ने दावा किया है कि उनके परिवार को उठा लिया गया है.

मीणा ने कहा कि पोलिंग शुरू हुए दो घंटे हो गए हो गए हैं, मुझे इस बात का एहसास हो गया है कि मैं सिर्फ ABVP के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि RSS और बीजेपी ख़िलाफ़ लड़ रहा हूं. उन्होंने दावा किया कि उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है. पुलिस प्रशासन ने मेरे परिजनों को उठा लिया है. मेरे साथी और भाई अर्जुन को भगत सिंह कॉलेज के बाहर से डिटेन किया गया है.

सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर 47 सेकेंड के वीडियो में मीणा ने कहा कि मैं सभी से निवेदन करता हूं कि हम इस गुंडागर्दी के खिलाफ वोट करें.

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा के बीच DUSU के लिए वोटिंग जारी, यश डबास या विजय शंकर मीना! नया प्रेसिडेंट कौन?

विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू होने के साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई तथा पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के 2,000 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों के लिए दो पाली में मतदान हो रहा है.जिन विद्यार्थियों की कक्षाएं दिन के समय हैं, वे सुबह साढ़े आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक मतदान कर सकेंगे जबकि संध्या कक्षा के छात्र अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान कर सकेंगे.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *