जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पूर्व सांसद आनंद मोहन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये मायूस होने का समय नहीं, व्यवस्था में जो अतिक्रमण हुआ है उस पर आक्रोशित होने का वक्त है. लोकतंत्र ने मर्यादा खो दिया. उन्होंने सवाल उठाए कि जेल मैनुअल में बदलाव कर सिर्फ मुझे नहीं, हजारों कैदियों को रिहा किया गया. करीब 3 हजार कैदियों की रिहाई हुई. सिर्फ मुझे जेल क्यों भेजा जा रहा है, बाकी को क्यों नहीं?
एबीपी न्यूज से खास बातचीत में आनंद मोहन ने कहा, ”जनता की अदालत में जाएंगे. बिहार की यात्रा करेंगे. जनता को सच बताएंगे. मैं निर्दोष हूं, तब भी 16 साल जेल में रहा.” उन्होंने ये भी कहा कि मेरे समर्थक सीमा में रहें. ऐसा कहा जा रहा है कि आनंद मोहन तारापुर से अपनी यात्रा की शुरुआत करेंगे. यह मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र है.
सुप्रीम कोर्ट से 1 महीने में सरेंडर का आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (26 नवंबर) को पूर्व सांसद आनंद मोहन को समय से पहले रिहा करने के बिहार सरकार के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए पलट दिया. इसके साथ शीर्ष अदालत उन्हें एक महीने में सरेंडर करने का आदेश दिया है.
2023 में आनंद मोहन हुए थे रिहा
आनंद मोहन 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए थे. बिहार की तत्कालीन नीतीश सरकार की ओर से जेल नियमों में किए गए संशोधन के बाद आनंद मोहन की रिहाई हुई थी. मार्च 2023 में आनंद मोहन जेल से रिहा हुए थे.
नीतीश के CM पद से हटने पर आनंद मोहन ने जताई थी नाराजगी
बता दें कि आनंद मोहन बीते कुछ दिनों से बागी तेवर अपनाए हुए थे. उनका कहना है कि बिहार को नीतीश सरकार की जरुरत है. नीतीश कुमार को जिंदा दफन किया गया. पूर्व सांसद ने सवाल उठाया कि जब नीतीश के नाम पर मैंडेट मिला था तो उन्हें सीएम कुर्सी से क्यों हटाया गया?
आनंद मोहन की पत्नी जदयू से लोकसभा की सांसद हैं. वहीं बेटे चेतन आनंद जेडीयू से ही विधायक हैं. आनंद मोहन की जेल से रिहाई निरस्त किए जाने के फैसले पर उनकी पत्नी लवली आनंद और बेटे चेतन आनंद ने भी गहरी नाराजगी जताई है.
चिराग पासवान से फिर हाथ मिलाएंगे पशुपति पारस? चाचा ने खोल दिया राज
