Headlines

कार्तिगई दीपम प्रज्वलन पर अमित शाह, राजनाथ सिंह ने जताई खुशी, सभी के लिए मांगा आशीष


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपथून पर कार्तिगई दीपम जलने को लेकर खुशी जताई है. उन्होंने भगवान मुरुगन के जयकारा लगाने के साथ उनसे सभी के लिए सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद की कामना की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में अमित शाह ने कहा, ‘विजय भाला धारण करने वाले भगवान मुरुगन की जय हो! भगवान मुरुगन अपने विजय भाले से बुरी ताकतों का नाश करते हैं और कार्तिगई दीपम का प्रकाश सभी तरह के अंधकार को दूर करता है.

उन्होंने आगे कहा, ‘भगवान मुरुगन सभी को सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद दें, अधर्म का नाश करें और सबको सद्बुद्धि प्रदान करें.’

राजनाथ सिंह ने कार्तिगई दीपम प्रज्वलन पर जताया हर्ष

वहीं, इस अवसर पर देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हर्ष जाहिर किया है. उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर बीजेपी तमिलनाडु की तरफ से साझा किए गए वीडियो पोस्ट को रीशेयर करते हुए लिखा, ‘वेट्रिवेल, वीरवेल!’ 

उन्होंने कहा, ‘पवित्र दीपथून स्तंभ पर कार्तिगई दीपम प्रज्वलित होना अपार आध्यात्मिक महत्व और दिव्य आनंद का पल है. इस जलती लौ आस्था, भक्ति और हमारी सभ्यता के शाश्वत प्रकाश का प्रतीक है. कार्तिगई दीपम का दिव्य प्रकाश हर दिल को रौशन करे और हमें अपनी समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने के लिए प्रेरित करे.’

सनातन धर्म की जीत हुई- BJP

तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित पवित्र दीपथून पर कार्तिगई दीपम के जलने को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई ने सनातन धर्म की बड़ी जीत करार दिया है. पार्टी ने दीप प्रज्वलन के दौरान का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स पोस्ट में लिखा, ‘सनातन की विजय हुई! तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपथून स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम प्रज्वलित कर दिया गया है.’

पार्टी ने आगे कहा, ‘तिरुपरनकुंद्रम को रौशन करता यह पवित्र दीपम इस बात का सशक्त संदेश है कि कोई भी विरोध सनातन की शाश्वत भावना को बुझा नहीं सकती है, उसकी परंपराओं को खामोश नहीं कर सकती है और न ही उसकी पहचान मिटा सकती है.’

बीजेपी ने अपने पोस्ट के आखिर में सनातन धर्म और भगवान मुरुगन के जयकारे लगाए हैं. उन्होंने जय सनातन! मुरुगनुक्कु अरोहरा! कहते हुए भगवा ध्वज भी शेयर किया है. 

यह भी पढ़ेंः तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के विवादित दीपथून पर जलाया गया कार्तिगई दीपम, भगवान मुरुगन के लगे जयकारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *