Headlines

इंदौर: छात्र ने CM हेल्पलाइन पर की लाइट की शिकायत, प्रिंसिपल ने दी फेल करने की धमकी


इंदौर के मल्हार आश्रम स्कूल में पढ़ने वाले छात्र ने हॉस्टल में बुनियादी सुविधा नहीं मिलने से सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की. इस पर प्रिंसिपल ने छात्रों को प्रैक्टिकल में जीरो और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी. दरअसल सांदीपनि शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएम राइज विद्यालय (मल्हार आश्रम स्कूल) हॉस्टल के छात्रों ने छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं की कमी के चलते परेशान होकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत कर दी थी.

इसमें हॉस्टल में पीने के पानी, शौचालय और पंखे आदि शामिल थे. वहीं शिकायत के बाद मल्हार आश्रम स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र रामिश ने कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ने वाले बच्चों को प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.

प्रशासन ने बच्चों के बयान किए दर्ज

जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की ओर से टीम गठित कर एसडीएम निधि वर्मा के नेतृत्व में मल्हार आश्रम स्कूल का निरीक्षण किया गया साथ ही शिकायत करने वाले बच्चों के भी बयान दर्ज किए. वहीं इस पूरे वायरल वीडियो पर स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र रामिश का कहना है कि वीडियो में जो दिखाई या सुनाई दे रहा है उसमें पूर्ण रूप से सत्यता नहीं है मेरा मकसद केवल बच्चों को समझना था की छोटी-छोटी परेशानी को लेकर इस तरह की कंप्लेंट नहीं करें.

प्रिंसिपल का कहना है कि घर में माता-पिता भी बच्चों को पढ़ने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते थे और मेरा मकसद भी केवल बच्चों को पढ़ाई के प्रति सचेत करना था. हालांकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो चल रहा है वह केवल स्कूल को बदनाम करने के उद्देश्य से किया जा रहा है.

प्रिंसिपल ने दी यह जानकारी

प्रिंसिपल ने बताया कि बताया कि 11वीं कक्षा के छात्र हॉस्टल में पंखे की समस्या को लेकर मुझे अवगत कराया था, जहां मैंने खुद पंखे को दुरुस्त करवाया. हालांकि थोड़े दिन बाद पंखा फिर बंद हो गया, लेकिन छात्र ने मुझे ना बताते हुए सीधे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज कर दी थी.

जानकारी मिलते ही मैंने छात्रों को डराने के उद्देश्य से उन्हें प्रैक्टिकल मैं नंबर जीरो और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की धमकी दी थी. फिलहाल जिला प्रशासन ने छात्रों के साथ स्कूल प्रिंसिपल देवेंद्र रामिश के भी बयान ले लिए है. अब देखने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन इस पूरे वायरल वीडियो पर किस तरह की कार्रवाई करता है. 

जबलपुर से देवास होते हुए इंदौर-उज्जैन तक औद्योगिक कॉरिडोर होगा विकसित – CM मोहन यादव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *