Headlines

गंभीर ने हार्दिक पांड्या की वापसी पर जो कहा, सुनकर खुश हो जाएंगे फैंस


IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या ने कोई प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं खेल है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे हार्दिक को लेकर गौतम गंभीर ने बहुत बड़ा बयान दिया है. दरअसल इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे सीरीज 6 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसके लिए हार्दिक को भी स्क्वाड में चुना गया था. गंभीर का साफ कहना है कि हार्दिक ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दमदार प्रदर्शन कर पाते हैं तो उनकी टीम इंडिया में वापसी के दरवाजे खुल जाएंगे.

गुरुवार को तीसरे टी20 मैच में भारत की अफगानिस्तान पर 127 रनों की बड़ी जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने साफ कर दिया है कि हार्दिक एक बार अपनी गेम फिटनेस साबित कर देते हैं तो टीम में वापस आ सकते हैं.

गंभीर ने कहा, “हार्दिक फिलहाल 10 ओवर फेंकने में असमर्थ हैं और IPL के बाद बहुत ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले हैं. हम उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लाने के प्रति जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं. 

कब तक वापस आएंगे हार्दिक पांड्या?

गौतम गंभीर ने यह भी खुलासा किया कि हार्दिक पांड्या के लिए मैसेज एकदम क्लियर है कि वो इंडिया ए सीरीज में खेल पाते हैं और सबकुछ सही जाता है, तो वह टी20 और वनडे टीम में भी वापस आ सकते हैं. 

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की तीन वनडे मैचों की सीरीज 11 अक्टूबर को समाप्त होगी. अगर हार्दिक इस सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन कर पाए तो उनकी अगली सीरीज यानी न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी हो सकती है. भारतीय टीम का न्यूजीलैंड टूर 22 अक्टूबर से शुरू होगा.

वेस्टइंडीज सीरीज में नहीं मिला मौका

हार्दिक पांड्या को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले पैर में चोट आ गई थी. इस कारण वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए, जिसे टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम कर लिया है. वहीं 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज की वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसके बाद उनकी टी20 सीरीज भी खेली जाएगी. इन दोनों सीरीज के लिए हार्दिक का स्क्वाड में चयन नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा जीत का बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड

हार्दिक और नीतीश एकसाथ

नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स के लिए टी20 टीम से बाहर करके वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया है. हेड कोच गंभीर ने कहा कि वनडे टीम में हार्दिक और नीतीश, दोनों के होने का फायदा होगा.

उन्होंने कहा, “जब हम लगभग एक साल बाद दक्षिण अफ्रीका (वर्ल्ड कप के लिए) जाएंगे, हम सब जानते हैं कि वहां एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की भूमिका कितनी अहम होगी. वहीं हार्दिक के वापस आने से हम ज्यादा अच्छी स्थिति में हो जाएंगे.”

यह भी पढ़ें:

अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा ने खोला ‘ॐ नमः शिवाय’ सेलिब्रेशन का राज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *