Headlines

चेन्नई ने गुपचुप बुलाया खलील अहमद का रिप्लेसमेंट? MI का बॉलर आया CSK में! जानें वायरल दावे का सच


चेन्नई सुपर किंग्स को तब बहुत बड़ा झटका लगा जब खलील अहमद चोट के चलते IPL 2026 से बाहर हो गए थे. टीम को उनके रिप्लेसमेंट की बहुत जरूरत है और खबर है कि CSK ने मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल से संपर्क साधा है. क्रिकबज के अनुसार चेन्नई टीम ने आकाश मधवाल सहित कई अन्य गेंदबाजों का विकल्प खुला रखा है. खलील अहमद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे. बीच मैच में आई चोट के चलते वो अपना 4 ओवर का स्पेल भी पूरा नहीं कर पाए थे.

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुमार कार्तिकेय, दायें हाथ के तेज गेंदबाज आदिल अयूब टुंडा, दक्षिण अफ्रीका से आने वाले ऑफ-स्पिनर जैरेन बैचर उसके नेट गेंदबाज हैं. 

क्रिकबज की रिपोर्ट अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने साफ कर दिया है कि मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल समेय अन्य कुछ गेंदबाजों को आजमाया जाएगा, उसके बाद खलील अहमद के रिप्लेसमेंट पर अंतिम फैसला सुनाया जाएगा. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि CSK जिन गेंदबाजों को आजमाना चाहती है, उनमें मुंबई इंडियंस के नेट गेंदबाज आकाश मधवाल के अलावा गुजरात टाइटंस के मनी ग्रेवाल भी शामिल हैं.

 

आकाश मधवाल ने 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. अब तक अपने IPL करियर में 17 मैच खेलकर उन्होंने 23 विकेट चटकाए हैं. 2023 में उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे. यह उनके आईपीएल करियर का अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. खैर अब तक चेन्नई सुपर किंग्स ने ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि आकाश को ही खलील अहमद का रिप्लेसमेंट बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:

IPL में एक खिलाड़ी की सैलरी 150 करोड़, ललित मोदी की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया हैरान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *