Headlines

अभिषेक शर्मा की आंधी में उड़ा अफगानिस्तान, 127 रन से तीसरा टी20 जीता भारत; 3-0 से सीरीज


भारत ने गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान को तीसरा टी20 मुकाबला 127 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ भारत ने सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया. भारत के लिए बैटिंग में अभिषेक शर्मा व संजू सैमसन और गेंदबाजी में नितीश कुमार रेड्डी ने कमाल किया. पहले बैटिंग के लिए उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 रन बनाए. चेज करते हुए अफगानिस्तान 14.1 ओवर में 94 रन पर ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 34 गेंदों में 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन स्कोर किए. उन्होंने 30 गेंदों में ही सेंचुरी पूरी कर ली थी. इसके साथ अभिषेक फुल मेंबर टीम के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले बने. संजू ने 50 रनों की पारी खेली. दोनों ने पहले विकेट के लिए 142 (59 गेंद) रनों की साझेदारी करके टीम को मजबूती प्रदान की. टीम का पहला विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गिरा, जिसके बाद रन गति रुक गई. 

वहीं दूसरी पारी में नितीश कुमार रेड्डी ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. उन्होंने एक ही ओवर में यह विकेट लिए. बाकी रवि बिश्नोई ने भी 3 विकेट चटकाए. अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह और यश ठाकुर ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

यह भी पढ़ें: ओम नम: शिवाय’, शतक के बाद बीच मैदान पर अभिषेक शर्मा का मंत्र जाप; रिएक्शन वायरल

चेज में बुरी तरह फ्लॉप अफगानिस्तान 

इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगानिस्तान के सामने बहुत बड़ा टोटल था. शुरुआत से ही इसका दबाव देखने को मिला. पहला विकेट 31 रन पर गुरबाज के रूप में गिरा, जिन्होंने 15 रन बनाए. इसके बाद तो मानिए टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. टीम ने दूसरा विकेट 33 रन पर, तीसरा 39 रन पर, चौथा 47 रन पर, पांचवां 70 रन पर, छठा 81 रन पर, सातवां 82 रन पर, आठवां 82 रन पर, नौवां 89 रन पर और दसवां 94 रन पर गंवाया. 

जादरान ने 25 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा नहीं छू सका. टीम के कुल 7 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.

 

यह भी पढे़ं: अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, एक में तो कर ली कोहली की बराबरी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *