Headlines

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया में वापसी के सवाल पर दिया जवाब, टेस्ट रिटायरमेंट की वजह भी बताई


मोहम्मद शमी ने साफ कर दिया है कि अब वह टीम इंडिया में वापसी के बारे में नहीं सोच रहे हैं. शमी ने 6 नवंबर 2026 की तारीख को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने वनडे और टी20 टीम के लिए खुद को उपलब्ध रखा था. शमी ने सबकुछ एकदम क्लियर कर दिया है कि उनका ध्यान अब बंगाल के लिए और IPL में खेलने पर रहेगा.

शमी आखिरी बार टीम इंडिया के लिए कोई इंटरनेशनल मैच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे. उसके बाद अजीत अगरकर सेलेक्शन कमिटी से हट चुके हैं, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्रज्ञान ओझा की लीडरशिप वाली चयन समिति भी शमी की वापसी के पक्ष में नहीं है.

मैंने सोचना छोड़ दिया है

मुंबई में मोहम्मद शमी से टीम इंडिया में वापसी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप और 2028 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने की संभावना के बारे में पूछा गया. उन्होंने कहा, “मैंने इन चीजों पर ध्यान देना छोड़ दिया है. मैं सिर्फ अपने गेम पर ध्यान दे रहा हूं. सेलेक्टर्स जो भी फैसला लेंगे, वह अच्छे के लिए ही होगा. मेरी तरफ से बात इतनी सी है कि मैं खेलना जारी रखूं, अपनी लय बरकरार रखूं और कम से कम IPL और अपनी स्टेट टीम के लिए खेलता रहूं.”

जब अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर थे. तब लगातार कहा गया कि शमी पूरी तरह फिट नहीं हैं, इसलिए उन्हें टीम इंडिया में वापस नहीं लाया गया. उसके बाद से शमी भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते आए हैं. यहां तक कि उन्होंने रणजी ट्रॉफी में लाल गेंद से लंबे-लंबे गेंदबाजी स्पेल फेंककर अपनी फिटनेस को बार-बार साबित करके दिखाया है.

टेस्ट से संन्यास क्यों लिया

मोहम्मद शमी ने इसी महीने टेस्ट रिटायरमेंट लेने के पीछे की वजह पर भी खुलासा किया. उन्होंने कहा कि शारीरिक फिटनेस और बिना किसी दबाव के व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने को उन्होंने टेस्ट से संन्यास की वजह बताया.

शमी ने कहा, “मुझे लगा कि ऐसा करना सही है, इसलिए मैंने वह फैसला किया. मैं अच्छी तरह मूव कर पा रहा हूं, खेल पा रहा हूं, जिससे बिंदास व्हाइट बॉल क्रिकेट खेल पाऊं. बहुत अधिक दबाव शरीर के लिए अच्छा नहीं है.”

यह भी पढ़ें:

‘लेकर ही मत जाओ…’, सिराज को लेकर कोच गंभीर और मैनेजमेंट पर भड़का दिग्गज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *