Headlines

रवि तेजा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘इरुमुडी’ OTT पर 5 भाषाओं में हुई रिलीज, जानें- कहां देखें


इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में रवि तेजा की ‘इरुमुडी’ भी शामि  है. इस इमोशनल एक्शन ड्रामा फिल्म को शिवा निर्वाणा ने डायरेक्ट किया है और इसमें बेबी नक्षत्र ने भी अहम भूमिका निभाई है. थिएटर में दर्शकों का दिल जीतने के बाद अब ये ओटीटी पर रिलीज हो गई हैं. चलिए यहां जानते हैं फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कहां देख सकते हैं?

‘इरुमुडी’ को ओटीटी पर कहां देखें?
जिन लोगों ने रवि तेजा की शानदार फिल्म ‘इरुमुडी’ को थिएटर में मिस कर दिया उन लोगों के लिए गुड न्यूज है. दरअसल ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है और अब इसे घर बैठे आराम से देखा जा सकताहै. बता दें कि ये सुपरहिट फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल है. ज़्यादा से ज़्यादा दर्शकों तक पहुंचने के लिए, प्लेटफ़ॉर्म ने इस फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया है. अब देखना यह है कि OTT दर्शक इसे कैसा रिस्पॉन्स देते हैं.

 

 

ये भी पढ़ें:-‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 14वें दिन भी की धाकड़ कमाई, तोड़े अक्षय और आमिर की फिल्मों के रिकॉर्ड

‘इरुमुडी’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
‘इरुमुडी’ को सिनेमाघरों में धमाल मचाते हुए लगभग एक महीना पूरा हो रहा है. इस दौरान इसने दबाकर नोट कमाए हैं. बता दें कि इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 92.15 करोड़ कमाए थे. इसके बाद दूसरे वीक में इस फिल्म का कलेक्शन 57.60 करोड़ रुपये रहा. इसके बाद तीसरे वीक में इसने 24.70 करोड़ की कमाई की. वहीं रिलीज के 28वें दिन यानी चौथे गुरुवार को इसने 95 लाख रुपये का कलेक्शन किया और इसके चौथे हफ्ते की कुल कमाई 11.65 करोड़ रुपये रही.

  • इसी के साथ इस फिल्म ने रिलीज के 28 दिनों में भारत में 186.10 करोड़ की नेट कमाई की है जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 216.20 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं ओवरसीज में फिल्म ने 22.45 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है.
  • ‘इरुमुडी’ का वर्ल्डवाइड 28 दिनों का टोटल कलेक्शन 238.65 करोड़ रुपये हुआ है.  

‘इरुमुडी’ के बारे में 
‘इरुमुडी’ में रवि तेजा और बेबी नक्षत्र के अलावा प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार, स्वासिका सहित कई अन्य कलाकारों ने भी अहम  भूमिका निभाई है. इस बड़ी फिल्म को ‘मैथ्री मूवी मेकर्स’ ने प्रोड्यूस किया है और इसका म्यूजिक जी वी प्रकाश कुमार ने तैयार किया है. 

ये भी पढ़ें:-थर्सडे को ‘हनुमान अंश’ ने फिर बढ़ाई रफ्तार, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, बुरी तरह पिटी ‘हैवान’, जानें- कलेक्शन





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *