Headlines

TV Serial Spoilers: स्नेहा की झूठी प्रेग्नेंसी का खुलासा, देव-फूल के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां


टीवी के पॉपुलर शोज में इन दिनों कहानी दिलचस्प मोड़ ले रही है. ‘अनुपमा’ से लेकर ‘वसुधा’, ‘गंगा माई की बेटियां’ और ‘तुम से तुम तक’ तक, इन सभी शोज के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. कहीं रिश्तों में नया बवाल होगा, तो कहीं छिपे राज सामने आएंगे. आइए जानते हैं इन शोज में क्या-क्या होने वाला है.

‘अनुपमा’
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में एक के बाद एक कई ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. किंजल अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आखिरकार अपनी कोचिंग क्लास शुरू करेगी. वहीं, तोषू एक बार फिर अनुपमा पर तंज कसता नजर आएगा, लेकिन इस बार अनुपमा भी उसे करारा जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर देगी. दूसरी तरफ, गौतम की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश होगा. सबको पता चल जाएगा कि वो प्रेम को जिताने के लिए जजों को पैसे देने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद मोटीबा उससे बेहद नाराज हो जाएंगी. इन सबके बीच लगातार बढ़ते तनाव का असर अनुपमा की तबीयत पर भी पड़ेगा. 

‘वसुधा’
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो ‘वसुधा’ के अपकमिंग एपिसोड में चौहान परिवार में जमकर ड्रामा देखने को मिलेगा. घर में गणपति पूजा के दौरान चंद्रिका इसमें शामिल होने से इनकार कर देगी, वहीं लाजवंती की साजिश भी सामने आएगी, जो परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ, देव के घायल होने पर वसुधा उसकी पट्टी तो करेगी, लेकिन बीच में ही उठकर फूल को पट्टी करने के लिए कह देगी. वसुधा के इस बर्ताव से देव और फूल के बीच नजदीकियों की शुरुआत होती नजर आएगी. इस बीच गुरुजी की बताई बात वसुधा अब तक सबसे छिपाकर रखेगी, जिससे कहानी में एक नया ट्विस्ट आएगा.

ये भी पढ़ें:- ‘दायरा’ की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का जमावड़ा, रेखा और जावेद अख्तर समेत पहुंचे कई सेलेब्स

‘गंगा माई की बेटियां’
ज़ी टीवी के शो ‘गंगा माई की बेटियां’ के अपकमिंग एपिसोड में स्नेहा की झूठी प्रेगनेंसी का सच सामने आने से बड़ा हंगामा होगा. दुर्गावती को स्नेहा की प्रेगनेंसी फर्जी होने का सबूत मिल जाएगा, जिसके बाद वो गुस्से में स्नेहा को थप्पड़ मार देगी. इस खुलासे के बाद सिद्धू का भरोसा भी स्नेहा से उठ जाएगा और दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ेगा. वहीं, दूसरी तरफ शहाना के पिता मनोहर को पता चलेगा कि इंदु रानी और कौशल्या उसकी बेटी के खिलाफ साजिश रच रही हैं. ये जानकर मनोहर अपना आपा खो देगा और गुस्से में इंदु रानी का गला पकड़ लेगा.

‘तुम से तुम तक’
टीवी शो ‘तुम से तुम तक’ के अपकमिंग एपिसोड में कई इमोशनल ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. हर्ष की गलत हरकतों के बाद गायत्री देवी खुद अनु के पास जाकर उससे माफी मांगेंगी. इतना ही नहीं, वो हर्ष को भी अनु के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगने के लिए मजबूर करेंगी. वहीं, मीरा एक बार फिर आर्यवर्धन के करीब आने की कोशिश करती नजर आएगी और अनु-आर्यवर्धन के रिश्ते में दरार डालने के लिए नई चाल चल सकती है. दूसरी तरफ, आर्या को लेकर अनु काफी परेशान होगी और उसकी मुश्किलों को लेकर चिंता करती नजर आएगी.

ये भी पढ़ें:- रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *