Headlines

गोरखपुरः देवर-भाभी की बातचीत गुजरी नागवार! भाई ने की भाई की हत्या


गोरखपुर के बांसगांव थानाक्षेत्र के जयंतीपुर निवासी शुभम मिश्रा उर्फ कार्तिकेय (19 वर्ष) की 17 सितंबर को हुई हत्या का गोरखपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्याकांड में मृतक के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है. गोरखपुर के एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने शनिवार 19 सितंबर को पुलिस लाइंस के व्हाइट हाउस सभागार में घटना का खुलासा किया.

उन्होंने बताया कि बीएससी प्रथम वर्ष के 19 वर्षीय छात्र शुभम मिश्रा की अवैध संबंध के शक में हत्या की गई थी. घर के सामने रहने वाले पट्टीदारी के चचेरे भाई संतोष मिश्रा ने 17 सितंबर को सुबह बांका से सिर पर वार कर उसकी हत्या की थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

रायबरेली में राहुल के घर चाय पीने जाएंगे अखिलेश यादव, लोधी समाज पर सपा की नजर!

पत्नी से अफेयर के शक में की हत्या

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया की शुभम उसकी पत्नी से बात करता था. उससे मिलता-जुलता था. इस वजह से उसे मार दिया. पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी के घर तक पहुंची. इसके बाद पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की, जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. पूछताछ कर पत्नी को छोड़ दिया गया. वहीं आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया बांका बरामद कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने घर के बाहर सो रहे BSc फर्स्ट ईयर के छात्र शुभम मिश्रा उर्फ कार्तिकेय की तड़के हत्या कर दी गई. हमलावर ने सोते समय उसके सिर पर भारी वस्तु से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई है. हमले के दौरान छात्र चीखा-चिल्लाया, लेकिन किसी को उसकी आवाज सुनाई नहीं दी. घटना के वक्त छात्र घर पर अकेला था.

पत्नी को फोन पर बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा

पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता की किडनी खराब होने के कारण पूरा परिवार इलाज के लिए उसके भाई के पास लखनऊ गया हुआ था. इस दौरान उसका खाना-पानी भी पट्टीदार के घर से आता था. इसी दौरान उसके चचेरे भाई संतोष मिश्रा को शुभम का पत्नी के साथ नजदीकी और अवैध संबंध का शक हो गया. वह अपनी पत्नी को मोबाइल पर शुभम से बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ भी चुका था.

शुभम के पिता स्वदेश मिश्रा की मिठाई की दुकान है और वह खेती-किसानी भी करते रहे हैं. वह पिछले चार-पांच साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. किडनी ट्रांसप्लांट और इलाज के लिए परिवार लखनऊ गया था. शुभम घर पर अकेला था. वहीं पढ़ाई के साथ घर की खेती किसानी का सारा काम देख रहा था. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था.

पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म

गोरखपुर के एसपी साउथ दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि शुभम मिश्रा हत्याकांड में मृतक के चचेरे भाई संतोष मिश्रा को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली. आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में उसकी हत्या की है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांकी को उसके घर से बरामद कर लिया है. आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जाएगा.

अब ग्रेटर नोएडा में हिट एंड रन की वारदात, कार से छात्रों को मारी टक्कर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *