‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम आते ही गोकुलधाम सोसाइटी, वहां की चहल-पहल और शो की मस्ती याद आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शूटिंग खत्म होने के बाद यही सेट कैसा दिखता होगा? शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने अब अपने फैंस को शो के खाली सेट की एक झलक दिखाई. हालांकि, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है.
खाली सेट देखकर बोलीं, ‘भूतिया लगता है’
जो वीडियो शेयर किया गया था उसमें सेट पर शूटिंग नहीं हो रही थी और आसपास कोई हलचल भी नजर नहीं थी. रोज पर्दे पर नजर आने वाली जगहें वीडियो में खाली और शांत दिखाई दी.
ये भी पढें: 5 फिल्मों ने बदली एटली की पहचान, ‘राजा रानी’ से ‘जवान’ तक ऐसा रहा सफर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का नाम आते ही गोकुलधाम सोसाइटी, वहां की चहल-पहल और शो की मस्ती याद आती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शूटिंग खत्म होने के बाद यही सेट कैसा दिखता होगा? शो में बबीता अय्यर का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता ने अब अपने फैंस को शो के खाली सेट की एक झलक दिखाई. हालांकि, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं है.
खाली सेट देखकर बोलीं, ‘भूतिया लगता है’
जो वीडियो शेयर किया गया था उसमें सेट पर शूटिंग नहीं हो रही थी और आसपास कोई हलचल भी नजर नहीं थी. रोज पर्दे पर नजर आने वाली जगहें वीडियो में खाली और शांत दिखाई दीं.
ये भी पढें: एक साल बाद भी नहीं सुलझी जुबीन की मौत की गुत्थी, पत्नी बोलीं- ‘न्याय चाहिए’
वीडियो शेयर करते हुए मुनमुन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘जब काम नहीं हो रहा होता, तब ये सेट भूतिया सा लगता है.’ उनके इस पोस्ट से फैंस को सेट का एक ऐसा हिस्सा देखने को मिला, जो आमतौर पर कोई कैप्चर नहीं करता.
इसी सेट पर बीते 18 साल
मुनमुन के लिए यह सेट सिर्फ शूटिंग की जगह नहीं है. वह शो की शुरुआत से ही इसका हिस्सा हैं और पिछले करीब 18 साल से बबीता कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर का किरदार निभा रही हैं.
सेट की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए उन्होंने बताया, ‘मैं शूटिंग के बीच यहां टहलती रहती हूं. इन जगहों से जुड़ी पुरानी यादों को दोबारा जीते हुए मुझे एहसास होता है कि मैंने अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा इसी सेट पर बिताया है.’
उन्होंने लिखा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें इस सेट पर इतना लंबा सफर तय करने का मौका मिला.
एक गाने ने कर दिया भावुक
उन्होंने सेट से अपनी एक फोटो भी शेयर की और साथ में ‘सावन बीतो जाए’ गाना भी लगाया. इस गाने के बारे में उन्होंने बताया कि यह हमेशा उनके दिल के करीब रहेगा और इसे सुनकर आज भी उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं.
शो की महिलाओं को लेकर भी कही थी बात
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के 18 साल पूरे होने के मौके पर मुनमुन ने बताया कि इस शो का सेट महिलाओं के लिए बाकी सेट्स से किस तरह अलग है. उन्होंने कहा, ‘कई जगहों पर महिलाओं को उतनी अहमियत नहीं मिलती, लेकिन इस शो में महिलाओं को उतनी ही अहमियत मिलती है, जितनी पुरुषों को.’
