अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक करते समय नाम, ट्रेन नंबर, तारीख और सीट की जानकारी को ध्यान से भरते हैं, लेकिन उम्र वाले कॉलम को नजरअंदाज कर देते हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है. अगर टिकट में दर्ज उम्र आपके पहचान पत्र से अलग है, तो यह एक छोटी सी गलती यात्रा के दौरान परेशान खड़ी कर सकती है. ऐसे मामलों में रेलवे नियमों के तहत आपके से अतिरिक्त किराया या जुर्माना भी लगाया जा सकता है.
रेलव नियमों के मुताबिक सफर के दौरान आपको अपना टिकट और जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी दिखाने पड़ सकते हैं. इसलिए टिकट बुकिंग के दौरान सभी डिटेल को अच्छी तरह जांचना बेहद जरुरी है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि टिकट पर गलत उम्र दर्ज के कारण क्या TTE मांग सकता है ज्यादा पैसे?
क्या टिकट में गलत उम्र होने पर जुर्माना लग सकता है?
रेलवे एक्ट, 1989 की धारा 54 के तहत अधिकृत रेलवे कर्मचारी सफर के दौरान यात्री से टिकट जांच के लिए मांग सकता है. वहीं अगर आपके टिकट में दर्ज उम्र और पहचान डॉक्यूमेंट्स की जानकारी अलग है, तो ऐसे में टिकट चेकिंग के दौरान सवाल उठ सकता है. हालांकि, सिर्फ उम्र गलत दर्ज होने की स्थिति में कितना फीस लगाया जाएगा या किसी खास मामले में धारा 138 लागू होगी या नहीं, यह मामले की परिस्थितियों और रेलवे द्वारा की गई जांच पर डिपेंड करता है.
8 घंटे लेट हुई ट्रेन, कोर्ट पहुंचा यात्री; रेलवे को अब भरना होगा जुर्माना
Dear @RailMinIndia @IRCTCofficial, Need clarification on two points regarding PNR 4139002538, Train 22691 Rajdhani Exp, DOJ: 23-Jun-2026 (Bengaluru–Nagpur). 1) During ticket checking, the TTE asked me to accompany him to the pantry coach, where there were no other passengers, and explained that I had to pay an additional ₹7,035, which I did not understand. When I started recording the interaction for my personal safety and future reference, I was told that I could not record videos. Is a passenger not allowed to record interactions with railway staff in such circumstances? If recording is permitted, kindly clarify this to staff. 2 ) My original fare was ₹3,589.05. While booking, I mistakenly entered my age as 1 year instead of 24 years. This was a genuine error, and even if I had entered 24 years, the fare would have remained exactly the same, as I did not avail any concession or discounted fare. I also carried valid government ID proofs matching my name and identity. Despite this, I was charged an additional ₹7,035 as “WITHOUT TICKET”, taking my total travel cost to ₹10,624.05. Is this charge in accordance with Railway rules? I have the ticket, EFT details, payment proof, photos and recordings, and can share them if required. @RailwaySeva @AshwiniVaishnaw @SWRLY @drmsbc
— ramakant (@ramakantfbx) June 24, 2026
टिकट में Age गलत हो जाए तो क्या करें?
अगर टिकट बुक करते समय आपको उम्र या दूसरी कोई जानकारी में गलती नजर आती है, तो सफर शुरू होने से पहले ही आप रेलवे से उसे ठीक कराने की कोशिश करें. क्योंकि यह एक छोटी सी गलती टिकट चेकिंग के समय किसी बड़े विवाद का कारण बन सकती है.
7,035 वसूली वाला मामला क्यों चर्चा में आया?
इन दिनों सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट काफी चर्चे में हैं, जहां एक यात्री ने दावा किया कि टिकट बुक करते समय उम्र में गलती से 24 साल की जगह 1 साल दर्ज हो गई थी. यात्री के मुताबिक, इस गलती के बावजूद उसने किसी किराया छूट का लाभ भी नहीं लिया था और उसके पास वैध पहचान पत्र भी मौजूद था.
वहीं, यात्री का दावा है कि टिकट चेकिंग के दौरान उससे 7,035 अतिरिक्त राशि वसूली गई और इसे “WITHOUT TICKET” के तहत लिया गया, जिससे मेरी कुल यात्रा लागत 10,624.05 हो गई. साथ ही यात्री ने सवाल उठाया कि जब सही उम्र दर्ज करने पर भी टिकट का मूल किराया नहीं बदलता और उसके पास वैध पहचान पत्र मौजूद था, तो अतिरिक्त रकम किस आधार पर ली गई.
दिल्ली से चीन के लिए उड़ेगी फ्लाइट, 6 साल बाद दिल्ली-गुआंगझोऊ एयर रूट बहाल
