Headlines

करण कुंद्रा संग गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश, ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को दी विदाई


टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और उनके मंगेतर करण कुंद्रा ने हर साल की तरह इस बार भी गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा का स्वागत किया. 19 सितंबर को उन्होंने अपने घर पर गणपति पूजा रखी, जिसमें टीवी के कई सेलेब्स शामिल हुए. पूजा के बाद करण और तेजस्वी ने गणपति बप्पा को विदाई दी. विसर्जन के दौरान ये कपल भक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा संग जमकर किया डांस 
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

गणपति विसर्जन के दौरान दोनों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर डांस किया और गणपति बप्पा को विदाई दी. इस दौरान दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. तेजस्वी का ये देसी अंदाज और उनका डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें:- ‘राजी’ से लेकर ‘छपाक’ तक, आज ही OTT पर निपटा लें मेघना गुलजार की ये 5 शानदार फिल्में

मराठी ट्रेडिशनल लुक में छाईं तेजस्वी प्रकाश
विसर्जन के दौरान तेजस्वी प्रकाश बेहद खूबसूरत मराठी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं. उन्होंने येलो कलर की बनारसी सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर गोल्डन जरी का खूबसूरत बॉर्डर था. अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने छोटी सी नथ और हरे रंग की चूड़ियां पहनी थीं. खुले और हल्के वेवी बालों के साथ छोटी सी बिंदी और न्यूड मेकअप ने उनके लुक को और निखार दिया.

ऑल-ब्लैक लुक में नजर आए करण कुंद्रा
वहीं, करण कुंद्रा भी इस दौरान बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उन्होंने ऑल-ब्लैक लुक कैरी किया था. करण ने ब्लैक कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिस पर नेकलाइन और कॉलर के पास ब्लैक-ऑन-ब्लैक एम्ब्रॉयडरी और सेक्विन वर्क था.

सेट किए हुए स्पाइकी क्विफ हेयरस्टाइल और ट्रिम्ड बियर्ड ने उनके लुक को और शार्प बना दिया. 

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की लव स्टोरी की शुरुआत साल 2021 में ‘बिग बॉस 15’ के घर से हुई थी. शो के दौरान दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. करीब 4 साल तक डेट करने के बाद मई 2026 में करण ने तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज किया. ये खास प्रपोजल नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान दुबई के रेगिस्तान में हुआ, जहां करण ने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को बड़ी डायमंड रिंग के साथ प्रपोज किया. अब फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- 350 से 25-30 थिएटर्स में सिमटी ‘हनुमान अंश’, फिर भी नहीं थमी कमाई, प्रोड्यूसर ने खोला राज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *