Headlines

शादी के बाद जेनिफर विंगेट ने गोवा में मनाया जश्न, पहुंचे टीवी-बॉलीवुड के करीबी दोस्त


जेनिफर विंगेट की शादी के बाद अब उनके गोवा सेलिब्रेशन की फोटोज और वीडियो सामने आ रहे हैं. इस जश्न में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन ही चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उनके साथ नजर आ रहे इंडस्ट्री के दोस्त भी ध्यान खींच रहे हैं. गोवा में पहुंचे चेहरों में कोई ऐसा है जिसके साथ उनकी दोस्ती सालों से है, तो किसी के साथ उनका पुराना फैमिली कनेक्शन जैसा रिश्ता है.

करण वाही से लेकर रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख तक, कई करीबी लोग जेनिफर और विलियम के इस खास जश्न में शामिल हुए हैं.

ये भी पढें: गौतम गुलाटी की ‘राइज एंड फॉल 2’ में एंट्री, फिर दिखेगा उनका पुराना अंदाज!

करण वाही और जेनिफर की दोस्ती काफी पुरानी है

गोवा सेलिब्रेशन में करण वाही भी जेनिफर के साथ नजर आए. दोनों की दोस्ती काफी पुरानी है. जेनिफर और करण ने टीवी शो ‘दिल मिल गए’ में साथ काम किया था. इसी शो के दौरान दोनों की दोस्ती हुई, जो आज भी कायम है. इसके बाद दोनों ‘रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी’ में भी साथ नजर आए.

इस साल की शुरुआत में दोनों की शादी की अफवाहें भी सामने आई थीं. तब करण ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को साफ तौर पर खारिज किया था और जेनिफर को अपना खास दोस्त बताया था. अब जेनिफर की शादी के मौके पर वे बेहद खुश दिखाई दिए, उन्होंने जेनिफर की शादी की बहुत सी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं. साथ में दोनों के नए रिश्ते के लिए दुआ भी की है. 

ये भी पढें: प्रेग्नेंसी में भी छाईं माहिरा खान, पिंका साडी में दिखा खूबसूरत अंदाज

रितेश-जेनेलिया से भी है जेनिफर की अच्छी बॉन्डिंग

इस सेलिब्रेशन में रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख भी पहुंचे. जेनिफर और इस कपल की अच्छी दोस्ती है. जेनिफर पहले भी रितेश और जेनेलिया के घर दोस्तों के साथ वक्त बिता चुकी हैं और उनकी मेहमाननवाजी की तारीफ भी कर चुकी हैं.

गोवा के सेलिब्रेशन में जेनेलिया को जेनिफर को गले लगाते हुए भी देखा गया. दोनों की बॉन्डिंग वीडियो में साफ नजर आई. वहीं रितेश देशमुख ने इस जश्न का एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसमें सभी डांस और मस्ती करते दिख रहे हैं.

ये सितारे भी पहुंचे जेनिफर के शादी के जश्न में

जेनिफर के पुराने इंडस्ट्री फ्रेंड्स में से शब्बीर अहलूवालिया और मंदिरा बेदी भी इस जश्न में शामिल हुए. शब्बीर और जेनिफर पहले भी कई सोशल गैदरिंग्स में साथ नजर आ चुके हैं. आशीष चौधरी भी इस गोवा सेलिब्रेशन का पार्ट रहे, उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फंक्शन की एक ग्रुप फोटो शेयर की. इसमें जेनिफर और विलियम के साथ उनके कई इंडस्ट्री फ्रेंड्स नजर आए. .

गोवा में जेनिफर का देसी अंदाज भी देखने को मिला. वह पिंक बंधनी लहंगे और पर्पल ब्लाउज में नजर आईं, जबकि विलियम ने आइस-ब्लू कुर्ता पहना था. एक वीडियो में जेनिफर उन्हें देसी डांस स्टेप्स सिखाती भी दिखीं.

16 जुलाई को हुई थी जेनिफर और विलियम की शादी

जेनिफर और विलियम ने 16 जुलाई 2026 को यूके में एक इंटिमेट क्रिश्चियन सेरेमनी में शादी की थी. शादी के बाद जेनिफर ने सोशल मीडिया पर इसकी कुछ फोटोज और वीडियो भी शेयर किए थे.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *