Headlines

अमेरिका में गणेश पूजा से बजा फायर अलार्म, घबरा गया परिवार


गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा का माहौल हो और धूप-अगरबत्ती की खुशबू न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. लेकिन अमेरिका में रहने वाले एक भारतीय कपल के लिए गणेश जी की पूजा का यही हिस्सा उस वक्त मजेदार परेशानी बन गया, जब घर में लगा फायर अलार्म धुएं को डिटेक्ट करते ही जोर-जोर से बजने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कपल घर के हॉल में गणेश जी की पूजा करता दिखाई दे रहा है. पूजा के दौरान जैसे ही धुआं बढ़ा, अलार्म ने तुरंत अपनी ड्यूटी शुरू कर दी और तेज आवाज में बजने लगा. इसके बाद कपल को पूजा छोड़कर फायर अलार्म को शांत कराने की जुगत लगानी पड़ी. 

गणेश पूजा के बीच अचानक बजने लगा अलार्म

वीडियो में भारतीय कपल अपने घर के हॉल में गणेश जी की पूजा करता दिखाई देता है. पूजा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आ रहा होता है. इसी दौरान पूजा में इस्तेमाल हो रहे धूप या अगरबत्ती से निकलने वाला धुआं घर में लगे फायर अलार्म तक पहुंच जाता है. धुआं डिटेक्ट होते ही अलार्म जोर-जोर से बजने लगता है और पूजा कर रहे कपल का ध्यान तुरंत उसकी तरफ चला जाता है.

पूजा छोड़कर अलार्म बंद कराने की करनी पड़ी कोशिश

अलार्म बजने के बाद कपल को समझ आ जाता है कि परेशानी धुएं की वजह से हो रही है. इसके बाद दोनों उठकर फायर अलार्म के पास पहुंचते हैं. वीडियो में दोनों कपड़े की मदद से अलार्म के आसपास से धुआं हटाने की कोशिश करते नजर आते हैं. यानी एक तरफ भगवान गणेश की पूजा चल रही थी और दूसरी तरफ कपल अमेरिकी फायर अलार्म को शांत करने में जुट गया.

यह भी पढ़ें: गणपति पंडाल में फुटबॉल खेलने पहुंचा हाथी, दागे दनादन गोल; देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी मजेदार तरीके से देख रहे हैं. भारतीय परिवारों के लिए पूजा के दौरान धूप और अगरबत्ती का इस्तेमाल बेहद आम बात है, इसलिए वीडियो देखने वाले कई लोगों को इससे तुरंत कनेक्शन महसूस हो रहा है. वहीं अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें भारतीय परंपरा और वहां की घरेलू सेफ्टी व्यवस्था एक ही फ्रेम में नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: Video: भीख मांगने के लिए भिखारी ने अपनाया अनोखा तरीका, लोग बोले-टेक्नोलॉजिया 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *