Headlines

ओवैसी का जिक्र कर उद्धव गुट का सपा-कांग्रेस को संदेश, ‘हम सभी को उनसे…’


यूपी चुनाव में AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी दलों से की हाथ मिलाने की पेशकश की.  इस पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने उन्होंने AIMIM प्रमुख ओवैसी को घेरते हुए उन्हें बीजेपी की ‘बी टीम’ करार दिया है और उनसे सावधान रहने की अपील की. उन्होंने कहा कि गठबंधन में ओवैसी अगर आए तो नैया डूबना तय है. उद्धव गुट के नेता ने दावा किया कि बीजेपी को मात देने के लिए सपा और कांग्रेस सक्षम हैं, ऐसे में औवैसी को किसी भी हाल में गठबंधन में शामिल नहीं किया जाना चाहिए.

‘वैसा कोई सगा नहीं जिसे ओवैसी की पार्टी ने ठगा नहीं’

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बयान पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, “असदुद्दीन ओवैसी भारतीय जनता पार्टी की B-टीम हैं. हम सभी को उनसे सावधान रहना चाहिए. वैसा कोई सगा नहीं जिसको ओवैसी साहब की पार्टी ने ठगा नहीं. ये उत्तर प्रदेश में चुनाव हो, चाहे बिहार में या महाराष्ट्र में चुनाव हो. ये वोट काटने पहुंचते हैं.”

ओवैसी पीछे के दरवाजे से बीजेपी की करते हैं मदद- आनंद दुबे

उन्होंने आरोप लगाते हुए आगे कहा, ”ये पीछे के दरवाजे से बीजेपी की मदद करते हैं. पूरे देश के बच्चे-बच्चे को मालूम है कि ओवैसी और नितिन नबीन दोनों भाई-भाई हैं, दोनों ही छलावा करते हैं. नितिन नबीन और ओवैसी में कोई ज्यादा फर्क नहीं है तो हमें इनसे सावधान रहना है. इनकी बातों से सावधान रहने की जरूरत है. गठबंधन में इनको बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए. बीजेपी को हराने के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ही सक्षम है. ओवैसी अगर आए तो नैया डूबना तय है.” 

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक को लेकर क्या बोले आनंद दुबे?

वहीं, नवरात्रि से पहले गरबा-डांडिया में मुसलमानों एंट्री पर रोक लगाने और तिलक अनिवार्य करने की VHP की मांग पर शिवसेना (UBT) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा, “हम सनातन में विश्वास रखने वाले लोग हैं, हम हिंदू हैं, अगर किसी भी धर्म का व्यक्ति हमारी पूजा-उपासना में शामिल होना चाहता है, पूजा-पाठ करना चाहता है, गरबा में नृत्य करना चाहता है, तो उनका स्वागत है.”

उन्होंने चेतावनी देते हुए ये भी कहा कि उस पूजा पाठ के बहाने कोई अगर अराजकता फैलाना चाहता है, अपराध करना चाहता है, लूटपाट करना चाहता है, अश्लील हरकत करना चाहता है, हुड़दंग मचाना चाहता है तो पुलिस उसके खिलाफ जरूर कार्रवाई करेगी. उन्होंने ये भी कहा कि इस्लाम में अगर मूर्ति पूजा वर्जित है तो आप वहां आकर क्या करोगे? उन्होंने सुझाव दिया कि पुरूष की जगह इस्लाम को मानने वाली महिलाएं आएं और दुर्गा मां की पूजा करें ताकि उनकी जिंदगी खुशहाल हो, तीन तलाक से उनको मुक्ति मिले. इस्लाम में कई सारी कुरीतियां हैं, जिनसे उन्हें छुटकारा मिले.

परिवार के साथ PM मोदी से मिलीं प्रियंका चतुर्वेदी, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *