13 साल की उम्र में बच्चे आमतौर पर खेल की शुरुआत कर रहे होते हैं, वहीं चीन की तैराक यू जिदी एशियन गेम्स के पूल में लगातार कमाल कर रही हैं. यू जिदी ने सोमवार को महिलाओं की 200 मीटर मेडले रेस में गोल्ड जीता. उन्होंने रेस 2 मिनट 6.10 सेकंड में पूरी की और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया. यह एशियन गेम्स में उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है.
यू जिदी ने इस प्रदर्शन के साथ यू यिटिंग के 2 मिनट 6.82 सेकंड के पिछले एशियन गेम्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उनका 2 मिनट 6.10 सेकंड का समय महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में अब तक का दूसरा सबसे तेज समय भी है. उनसे आगे सिर्फ कनाडा की समर मैकिनटोश हैं, जिनके नाम 2 मिनट 5.70 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.
अपडेट जारी है…
यह भी पढ़ें:भारत की सविता पूनिया ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड
