Headlines

‘अलायंस’ में सलमान ने किया था कबीर खान पर कमेंट, अब मिनी माथुर बोलीं – अच्छा नहीं लगा था मजाक


रियलटी शो ‘अलायंस’ की विनर मिनी माथुर ने हाल ही में शो के उस एपिसोड के बारे में बात की है, जिसमें सलमान खान आए थे. जब सलमान खान शो में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने आए थे, तब उन्होंने फिल्ममेकर और मिनी माथुर के पति कबीर खान से जुडा एक मजाक किया था. अब मिनी ने कहा है कि उन्हें वह मजाक पसंद नहीं आया था.

मिनी माथुर सलमान खान से नहीं उनके कमेंट से हुई नाखुश

मिनी माथुर ने नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान बताया कि सलमान खान ने उनके पति कबीर खान पर जो कमेंट किया था, वो उन्हें पसंद नहीं आया था. उन्होंने कहा, ‘मुझे अलायंस के सेट पर सलमान खान को देखकर बहुत अच्छा लगा था. लेकिन मुझे उनका ये कहना अच्छा नहीं लगा कि मेरे पति कबीर खान मुझसे डरते हैं.’

ये भी पढें: ‘द वन’ के गाने पर विवाद, सरगम वैश ने लगाया बिना इजाजत गाना इस्तेमाल करने का आरोप

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा, ‘इस शो से पहले सलमान खान समेत सभी लोग मुझे सिर्फ कबीर की बीवी के तौर पर जानते थे. मुझे खुशी है कि इस शो में सलमान खान ने मेरी रियल पर्सनालिटी को देखा जिसे वो नहीं जानते थे.’

उन्होंने सिर्फ सलमान खान के उन्हें जानने की बात नहीं कही. उन्होंने इस बात की भी खुशी जताई कि सभी लोगों ने उनके नेचर की वजह से उन्हें देखा और जाना.

ये भी पढें: रोंगटे खड़े कर देगी सीरियल किलर की ये इनवेस्टिगेशन, IMDb पर 8.5+ रेटिंग वाले 4 क्राइम शोज

मिनी बोलीं, ‘सही टाइम पर शो में आए सलमान’

हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके लिए वो टाइम एंटरटेनमेंट वाला था. उन्हें सलमान खान के शो में पहुंचने पर बाकी कंटेस्टेंट्स के रिएक्शन देखकर बहुत मजा आया क्योंकि लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि सलमान खान सच में उनके बीच मौजूद हैं.

इसके साथ ही उन्होंने सलमान की मेहमान के तौर पर हुई एंट्री को कंटेस्टेंट्स में उत्साह भरने वाला बताया. उन्होंने कहा, ‘सलमान खान बिलकुल सही समय पर शो में आए थे. ग्रैंड-फिनाले से दो-तीन दिन पहले उनकी एंट्री से कंटेस्टेंट्स में वो जोश आ गया था, जो उस समय जरूरी था.’

कौन हैं मिनी माथुर?

मिनी माथुर एक टीवी होस्ट, एक्ट्रेस और मॉडल हैं. उन्होंने इंडियन आइडल के शुरुआती सीजन्स को होस्ट किया था, जिससे उन्हें पहचान मिली थी. इसके अलावा वे ‘इंडियन हॉलिडे’, ‘पॉपकॉर्न’, ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’, ‘ये शाम मस्तानी’, ‘खूबसूरत’ और ‘डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग’ जैसे शोज होस्ट कर चुकी हैं. वहीं एक्टिंग की बात करें तो वे ‘माइंड द मल्होत्राज’ नाम की कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आई हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *