Headlines

‘बॉयफ्रेंड बनाओ, शादी नहीं करनी कोई बात नहीं’, 78 साल की मौसमी चटर्जी की बेटी को सलाह


दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है. उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. मौसमी ने जयंत मुखर्जी संग शादी की थी. जयंत मुखर्जी दिग्गज सिंगर-कंपोजर हमेंत कुमार के बेटे हैं. मौसमी दो बेटियों की मां हैं. उनकी एक बेटी का नाम पायल और एक का नाम मेघा है. हालांकि, मौसमी की बड़ी बेटी पायल अब इस दुनिया में नहीं हैं. मौसमी ने हाल ही में मदरहुड को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि वो अपनी बेटी मेघा को क्या सलाह देती हैं. 

मौसमी ने बेटी को दी ये सलाह

नयनदीप रक्षित संग बातचीत में मौसमी ने खुद को प्रोग्रेसिव कहा और बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को कहा कि वो बॉयफ्रेंड बना सकती हैं और जरूरी नहीं है कि उससे शादी भी करें. मौसमी ने कहा, ‘लड़कियां आज के समय में केयरफुल रहें. थोड़ा स्वार्थी बनिए और सेल्फ सेंटर रहिए क्योंकि अब समय बदल गया है. गीता में लिखा है कि परिवर्तन संसार का नियम है.

ये भी पढ़ें- ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का प्री-सेल्स में धमाका, किया 55 मिलियन डॉलर का कलेक्शन

मौसमी ने आगे कहा, ‘बदलाव आ चुका है,  और पुराने समय की तुलना में हम आगे निकल चुके हैं. हम बेटियों को सिखाते हैं कि वो अपने सास ससुर की देखभाल करें लेकिन बेटों को ये नहीं सिखाते. हम सोचते हैं कि लड़कियों को घर के काम करने होंगे और ये आदमियों के काम नहीं हैं. आज की जेनरेशन बहुत स्ट्रेस में हैं. वो अपनी जिंदगी एंजॉय ही नहीं कर रहे हैं. उनके पास खुद के लिए समय ही नहीं है.’

ये भी पढ़ें- ऑस्कर में एंट्री करने वाली मराठी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप, 72% हुआ था घाटा

इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘दूसरों को साबित करने के लिए चीजें मत करिए. मैं 78 साल की हो गई हूं. आपको जो पसंद है वो करिए, बस हद से ज्यादा मत करिए. अगर आप एक बार गलती करते हैं तो उसे दोबारा मत करिए. मैंने भी अपनी जिंदगी में गलतियां की हैं. लेकिन मैंने कभी उसे रिपीट नहीं किया है.’

मौसमी की बेटी पायल का 2019 में निधन हो गया था. पायल 2 साल कोमा में भी रही थीं. 

इससे पहले एक इंटरव्यू में मौसमी ने कहा था, ‘मुझे नहीं लगता कि मेरे पति पायल की मौत के सदमे से उबर पाए हैं. मैं भी नहीं उबर पाई हूं. वो खालीपन हमेशा रहेा. हम उस दुख से उबर नहीं सकते. जब बच्चा जाता है तो कोई उससे उबर नहीं पाता है. मेघा के लिए पायल मां जैसी थी. क्योंकि उनके बीच में 8 साल का गैप था. कभी-कभी मेरे पति रात में उठते हैं और पायल का नाम लेकर चिल्लाते हैं. इन सब चीजों को आप शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं.’

इन फिल्मों में दिखीं मौसमी चटर्जी

बता दें कि मौसमी ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर इंडस्ट्री में कदम रखा था. उन्होंने हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया.

वो 1967 में आई फिल्म ‘बालिका वधू’ में दिखी थीं. ये बंगाली फिल्म थी. इसके बाद 1969 में वो ‘परिणीता’ में नजर आई थीं. उन्होंने 1972 में हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था. वो फिल्म ‘अनुराग’ में दिखी थी. इस फिल्म में वो शिवानी के रोल में थीं. उन्होंने ‘नैना’, ‘कच्चे धागे’, ‘जहरीला इंसान’, ‘उस पार’, ‘हमशक्ल’, ‘बेनाम’, ‘बदला’, ‘उमर कैद’, ‘दो झूठ’, ‘अनाड़ी’, ‘हत्यारा’, ‘अब क्या होगा’, ‘तुम्हारी कसम’, ‘स्वर्ग नरक’, ‘एक बाप 6 बेटे’, ‘भोला भाला’, ‘लव इन कनाडा’, ‘डोली सजा के रखना’, ‘करीब’, ‘मुकद्दर’, ‘ना तुम जानो न हम जाने’, ‘जिंदगी रॉक्स’, ‘हम कौन हैं?’ जैसी फिल्में की. 

इसके बाद मौसमी ने थोड़ा ब्रेक लिया और फिल्म 2010 में वो द जापानी वाइफ में दिखीं. अपर्णा सेन ने फिल्म को डायरेक्ट किया था. कुणाल बसु ने फिल्म को लिखा था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी, लेकिन फिल्म को क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. इसके बाद वो पिकू, Sesh Sangbad और ‘आरी’ जैसी फिल्मों में दिखीं. पिछली बार उन्हें 2025 में फिल्म ‘आरी’ में दिखीं. फिल्म में वो जोया सेन के रोल में थे.

मौसमी ने टीवी शो तलाश, अलबेली जैसे शोज भी किए हैं. इसके अलावा वो जीना इसी का नाम है, सुपर डांसर, इंडियाज बेस्ट डांसर और द कपिल शर्मा शो में गेस्ट के तौर पर दिखीं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *