Headlines

दिल्ली में आज आसमान होगा साफ, दिन में धूप और रातें होंगी सुहावनी


दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम शुष्क रहेगा और आसमान एकदम साफ रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज मंगलवार (22 सितंबर) को पूर्वी और दक्षिणी भारत के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है, जबकि दिल्ली में बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

IMD के अनुसार, सोमवार (21 सितबंर) को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 1.2 डिग्री अधिक है. शहर का न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 0.1 डिग्री अधिक है.

दिल्ली: बिना पर्ची की बिक रही थी Pregabalin कैप्सूल, छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा

आज आसमान रहेगा साफ

दिल्ली में मंगलवार को आसमान साफ रहने वाला है और दिन में धूप रहेगी, लेकिन रातें सुहावनी होने वाली हैं. इस पूरे हफ्ते मौसम शुष्क रहने का ही अनुमान है. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है. रात के समय में तापमान में गिरावट शुरू होने से रात को थोड़ी ठंड बढ़ेगी. रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आने लगी है. विभाग का पूर्वानुमान है कि सितंबर के आखिरी हफ्ते में रात का न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री पहुंच सकता है, जिससे रात दिन के मुकाबले आरामदायक होने लगेगी. अक्टूबर में यह गिरावट बढ़ती जाएगी, जिससे रात में हल्की ठंडक महसूस होगी. 

पिछले 24 घंटों में तापमान में कोई बदलाव नहीं

पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गया. इस दौरान शहर का न्यूनतम तापमान 21-25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा.  पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में 10-15 किमी/घंटा की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलीं. इस दौरान अधिकतम नमी दर 88 प्रतिशत और न्यूनतम नमी दर 44 प्रतिशत रहा. 

हवा की गुणवत्ता मॉडरेट श्रेणी में रही

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शाम 4 बजे दिल्ली की 24 घंटे की औसत हवा की गुणवत्ता ‘मॉडरेट’ (मध्यम) श्रेणी में रही, जिसमें औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 169 दर्ज किया गया. बता दें कि CPCB के अनुसार, 0 से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मॉडरेट’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है. 

DUSU चुनाव के बाद समर्थ बेनीवाल ने गिनाए छात्रों के मुद्दे, NSUI पर बोले

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *