Headlines

मिस इंडिया रही, 6 साल तक छिपाया शादी का राज, किस्से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला के


80 के दशक में अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाली जूही चावला की गिनती 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है. उन्होंने न सिर्फ अपनी दमदार अदाकारी से बल्कि पर्दे पर चुलबुली अदाओं से भी सीधे दर्शकों के दिलो में जगह बनाई. चाहे लंबे वक्त से जूही चावला बॉलीवुड से दूर हैं, लेकिन वो करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं. वो न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं. 

जूही चावला आज अपना 59वां जन्मदिन मना रही हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में अक्षय कुमार, ऋषि कपूर, अजय देवगन, गोविंदा, आमिर खान, शाहरुख खान सहित कई बड़े सुपरस्टार संग स्क्रीन शेयर की है. आइए आज एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर उनकी कुछ खास बातें जानते हैं. साथ ही आपको बताएंगे कि आखिर उनकी नेटवर्थ कितनी है?

17 साल की उम्र में बनी थीं मिस इंडिया 

जूही चावला का जन्म 13 नवंबर 1967 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था. कम उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी. साल 1984 में उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और महज 17 साल की उम्र में इसका टाइटल भी अपने नाम किया.

1986 में किया बॉलीवुड डेब्यू

17 साल की उम्र में मिस इंडिया बनने के बाद जूही चावला ने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म ‘सल्तनत’ थी. 1986 की इस मूवी में उन्होंने अभिनेता सनी देओल संग स्क्रीन शेयर की थी.

मिस इंडिया रही, 6 साल तक छिपाया शादी का राज, किस्से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला के

इस हरकत पर आमिर से सालों तक नहीं की बात

जूही चावला को बॉलीवुड में पहली बड़ी पहचान साल 1988 की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली थी. इस फिल्म को काफी सफलता मिली. इसमें उनके साथ आमिर खान नजर आए थे. ये आमिर की पहली फिल्म थी. इसके जरिए सुपरहिट जोड़ी बनने के बाद दोनों स्टार्स ने साथ में ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘इश्क’, ‘दौलत की जंग’ और ‘तुम मेरे हो’ जैसी फिल्मों में भी काम किया था. हालांकि एक बार आमिर की एक हरकत के कारण जूही ने उनसे सालों तक बातचीत नहीं की थी.

मिस इंडिया रही, 6 साल तक छिपाया शादी का राज, किस्से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला के

दरअसल इश्क के गाने ‘अंखियां तू मिला ले राजा’ गाने की शूटिंग के दौरान आमिर ने जूही से कहा था कि वो ज्योतिष विद्या के बारे में जानते हैं और उनका हाथ देखकर उनके बारे में बता सकते हैं. जूही ने आमिर पर विश्वास किया और अपना हाथ उनकी तरफ बढ़ा दिया. लेकिन, आमिर ने उनके हाथ पर थूक दिया. जूही को आमिर की ये हरकत बिल्कुल पसंद नहीं आई. 

शाहरुख खान को जड़ दिया था थप्पड़

बड़े पर्दे पर जूही की जोड़ी को आमिर खान के अलावा शाहरुख खान के साथ भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है. आमिर और जूही चावला ने ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘राजू बन गया जेंटलमैन’, ‘यस बॉस’, ‘डुप्लीकेट’, ‘वन 2 का 4’ और ‘राम जाने’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की थी.

मिस इंडिया रही, 6 साल तक छिपाया शादी का राज, किस्से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला के

‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’ फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग के लिए शाहरुख काफी एक्साइटेड थे. शूट के दौरान एक आग का गोला निकलता है. जूही को पता नहीं था कि ऐसा कुछ होने वाला है. जब आग का गोला निकला तो एक्ट्रेस डर गई और उन्होंने गुस्से में शाहरुख को तमाचा जड़ दिया और फिर वो सेट छोड़कर वैनिटी वैन में चली गईं. उन्हें लगा कि शाहरुख को सीन की जानकारी थी और उन्होंने उन्हें बताया नहीं. लेकिन, शाहरुख भी इस बात से अनजान थे कि अगले सीन में क्या होने वाला है. थप्पड़ खाने के बाद भी शाहरुख ने जूही को मनाया था. 

6 साल तक छिपाकर रखी शादी की बात 

जूही चावला ने साल 1995 में खुद से करीब 8 साल बड़े बिजनेसमैन जय मेहता से शादी की थी. हालांकि उन्होंने 6 साल तक ये राज दुनिया से छिपाए रखा. उन्हें डर था कि अगर उनकी शादी के बारे में लोगों को पता चल गया तो उनके करियर पर निगेटिव असर पड़ सकता है. तब एक्ट्रेस एक्टिंग करियर के पीक पर थीं. जूही और जय के दो बच्चे एक बेटी जान्हवी और एक बेटा अर्जुन हैं.

मिस इंडिया रही, 6 साल तक छिपाया शादी का राज, किस्से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला के

भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जूही चावला

IPL टीम ‘कोलकाता नाइट राइडर्स’ में जूही चावला की भी हिस्सेदारी हैं. वो इसकी को-ऑनर हैं. इसके जरिए उनकी तगड़ी कमाई होती है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने सौराष्ट्र सीमेंट, रेस्तरां और रियल एस्टेट प्रॉपर्टीज में भी इन्वेस्ट कर रखा है. हुरुन रिच लिस्ट 2025 के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 7,790 करोड़ रुपये है और वो इतनी संपत्ति के साथ देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं.

मिस इंडिया रही, 6 साल तक छिपाया शादी का राज, किस्से भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस जूही चावला के



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *