Headlines

Blood Sugar: बिना दवा सुबह का शुगर लेवल रखेगी कंट्रोल, कमरे में रखें बस ये 1 चीज


Air Purifier At Night Helps Control Blood Sugar Study: प्री-डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए घर की हवा की क्वालिटी पर ध्यान देना भी फायदेमंद हो सकता है. एक नई स्टडी में सामने आया है कि रात में सोते समय कमरे की हवा को साफ रखने के लिए पोर्टेबल एयर फिल्टर या एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर में होने वाले बड़े उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद मिल सकती है. खासतौर पर सुबह नाश्ते के बाद ब्लड शुगर में होने वाली अचानक बढ़ोतरी पर इसका असर देखा गया.

यह स्टडी अमेरिकन हार्ट जर्नल में प्रकाशित हुई है. इसमें शोधकर्ताओं ने यह जानने की कोशिश की कि घर के अंदर एयर पॉल्यूशन के संपर्क को कम करने से प्री-डायबिटीज वाले लोगों के ब्लड शुगर कंट्रोल में कोई बदलाव आता है या नहीं.

150 से ज्यादा लोगों पर हुई रिसर्च

रिसर्च में 150 से ज्यादा ऐसे पुरुष और महिलाएं शामिल किए गए, जिन्हें प्री-डायबिटीज थी. इन लोगों में धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने यानी एथेरोस्क्लेरोसिस की को समस्या नहीं थी. प्री-डायबिटीज ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा होता है, लेकिन इसे अभी डायबिटीज की श्रेणी में नहीं रखा जाता. स्टडी में बताया गया कि ब्लड शुगर में दिनभर होने वाले बड़े उतार-चढ़ाव बीमारी के बढ़ने के जोखिम से जुड़े हो सकते हैं. प्री-डायबिटीज को हार्ट डिजीज और डायबिटीज के बढ़े हुए जोखिम से भी जोड़ा जाता है.

शोधकर्ताओं के मुताबिक, एयर पॉल्यूशन का संबंध प्री-डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज दोनों से देखा गया है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं था कि घर में हाई एफिशिएंसी पार्टिकुलेट एयर यानी HEPA फिल्टर का इस्तेमाल करने से ब्लड शुगर कंट्रोल पर कोई सीधा असर पड़ सकता है या नहीं.

रात में एयर फिल्टर के इस्तेमाल का हुआ टेस्ट

स्टडी में शामिल लोगों को दो समूहों में बांटा गया. एक समूह के लोगों ने करीब एक महीने तक अपने बेडरूम में वास्तविक एयर फिल्टर के साथ नींद ली. वहीं दूसरे समूह को ऐसे फिल्टर दिए गए, जो देखने में असली जैसे थे लेकिन हवा को साफ नहीं करते थे. रिसर्च के दौरान इस्तेमाल किए गए वास्तविक फिल्टर ने हवा में मौजूद बेहद छोटे और संभावित रूप से हानिकारक कणों के स्तर को करीब 36 प्रतिशत तक कम किया.

HEPA फिल्ट्रेशन सिस्टम हवा में मौजूद 0.3 माइक्रोन आकार के कणों में से 99 प्रतिशत से ज्यादा को हटाने में सक्षम हो सकते हैं. इसी वजह से शोधकर्ताओं ने यह देखने की कोशिश की कि हवा में पार्टिकुलेट मैटर का एक्सपोजर कम होने से शरीर के मेटाबॉलिक रिस्पॉन्स पर क्या असर पड़ता है.

Blood Sugar: बिना दवा सुबह का शुगर लेवल रखेगी कंट्रोल, कमरे में रखें बस ये 1 चीज

लगातार मॉनिटर किया गया ब्लड शुगर

प्रतिभागियों के ब्लड शुगर में होने वाले बदलावों को समझने के लिए उन्हें कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटर दिए गए. ये छोटे सेंसर कुछ-कुछ मिनट में ब्लड शुगर के स्तर को ट्रैक करते हैं. प्रतिभागियों का ब्लड शुगर एयर फिल्ट्रेशन शुरू होने से पहले एक सप्ताह तक मॉनिटर किया गया. इसके बाद चार सप्ताह तक फिल्टर के इस्तेमाल के बाद फिर से ब्लड शुगर की निगरानी की गई. इससे शोधकर्ताओं को यह तुलना करने का मौका मिला कि एयर फिल्टर के इस्तेमाल से पहले और बाद में रोजाना ब्लड शुगर में कितना बदलाव आया.

सुबह ब्लड शुगर बढ़ने में भी दिखा बदलाव

रिसर्च में पाया गया कि कमरे की हवा में मौजूद प्रदूषित कणों का एक्सपोजर कम होने के साथ रोजाना ब्लड शुगर में होने वाले उतार-चढ़ाव में कमी देखी गई. खासतौर पर सुबह नाश्ते के बाद ब्लड शुगर में होने वाली तेज बढ़ोतरी पहले की तुलना में कम रही. नाश्ता करने के बाद खून में मौजूद अतिरिक्त ग्लूकोज की औसत मात्रा में भी कमी देखी गई. इसके अलावा, नाश्ते के बाद ब्लड शुगर जिस सबसे ऊंचे स्तर तक पहुंचता था, उसमें भी गिरावट दर्ज की गई.

रिसर्च के प्रमुख लेखक और कार्डियोलॉजिस्ट शारीन एल. विटकॉप के मुताबिक, घर के अंदर, खासकर बेडरूम में साफ हवा प्री-डायबिटीज वाले लोगों को ब्लड शुगर को ज्यादा स्थिर रखने में मदद कर सकती है. उनके अनुसार, HEPA फिल्टर का इस्तेमाल हार्ट और मेटाबॉलिक हेल्थ को सुरक्षित रखने की दिशा में एक आसान और कम लागत वाला तरीका हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Ashwagandha Leaves Ban: अब दवाओं में इस्तेमाल नहीं होंगी अश्वगंधा की पत्तियां, जानें FSSAI ने इस पर क्यों लगाई रोक?

सिर्फ फेफड़ों के लिए नहीं, मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए भी जरूरी है साफ हवा

स्टडी के सीनियर राइटर जोनाथन न्यूमैन ने कहा कि इन नतीजों से यह संकेत मिलता है कि खराब एयर क्वालिटी का असर सिर्फ फेफड़ों की सेहत तक सीमित नहीं है. इसका संबंध हार्ट और मेटाबॉलिक हेल्थ से भी हो सकता है. शोधकर्ताओं का कहना है कि पर्सनल एयर पॉल्यूशन एक्सपोजर को कम करने से कार्डियोमेटाबॉलिक रिस्क में बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उनका मानना है कि इसका असर हेल्थ पॉलिसी और एयर क्वालिटी रेगुलेशन से जुड़े प्रयासों के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है, खासकर ऐसे समय में जब बड़ी संख्या में लोग पार्टिकुलेट मैटर के असुरक्षित स्तर के संपर्क में हैं.

इसे भी पढ़ें –  ग्रेड-1 फैटी लिवर में फायदेमंद हो सकता है मेथी का पानी, जानिए इसके चौंकाने वाले फायदे

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *