उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के बंटवारे को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं तेज हो गई हैं. यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने यूपी को चार हिस्सों में बांटने की बात कही, जिसके बाद अब कांग्रेस से भी यूपी के बंटवारे की मांग उठी है. सहारनपुर सीट से सांसद इमरान मसूद ने इसका समर्थन किया है और कहा कि अगर ऐसा होता है तो मुझे बहुत खुशी होगी. ये बहुत बड़ा प्रदेश है और बंटवारे से प्रदेश को फायदा होगा.
इमरान मसूद ने यूपी के बंटवारे को लेकर छिड़ी बहस पर कहा कि “अगर यूपी का बंटवारा होता है तो कम से कम मैं तो बहुत खुश होऊंगा कि यूपी का बंटवारा हो जाएगा. और यूपी एक बहुत बड़ा स्टेट हैं अगर इसका बंटवारा हुआ तो निश्चित रूप से इससे प्रदेश के फायदा होगा.”
कांग्रेस ने किया बंटवारे की मांग का समर्थन
यूपी के भौगोलिक नक्शे पर उन्होंने कहा कि बंटवारे का नक्शा कैसा भी बने, अगर आपको यूपी के एक कोने से दूसरे कोने जाना है तो आपको 24 घंटे चलना पड़ता है. दुनिया के बहुत सारे देश यूपी से छोटे हैं. यूपी अपने आप में बहुत बड़ा राज्य है. पश्चिम का अलग बन जाए, पूरब का अलग बन जाए, बुंदेलखंड का अलग बन जाए.
UP चुनाव: दलित वोट बैंक पर नजर! मायावती को झटका देने की तैयारी में अखिलेश?
इमरान मसूद ने कहा कि पश्चिम के अंदर बहुत दिनों से लोग बंटवारे की मांग कर रहे हैं, सबसे बड़ी बात है कि न्याय पाने के लिए भी 800 किमी दूर जाना पड़ता है.
यूपी चुनाव से पहले तेज हुई चर्चा
बता दें ओम प्रकाश राजभर ने देवरिया की एक सभा में यूपी को चार हिस्सों में बांटने का बयान दिया था. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में यूपी चार हिस्सों में बंटेगा और पूर्वांचल राज्य बना तो यहां राजभर समाज से मुख्यमंत्री बनेगा.
राजभर से इस बयान के बाद प्रदेश में सियासी बहस तेज हो गई. काँग्रेस ने जहां इसका समर्थन किया है वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि जो देश के बंटवारे की बात कर रहे हैं अब वो राज्य के बंटवारे की भी बात कर रहे हैं, कमज़ोर लोग ऐसी बातें करते हैं. बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने इसे चुनावी जुमला बताया.
मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 34 IAS का ट्रांसफर
