Headlines

मुरादाबाद, हरदोई, एटा, कुशीनगर, कानपुर समेत 14 जिलों के डीएम बदले, 34 IAS का ट्रांसफर


उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 34 अधिकारियों का तबादला हुआ है. इसमें 14 जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है. सोमवार, 21 सितंबर को आई लिस्ट में अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय- हरदोई, एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर, महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर, अनुज मलिक को संतकबीरनगर का डीएम बनाया गया है.

इसके अलावा आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया, शशांक चौधरी को अमेठी, दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है. बीते चौबीस घंटे में यह तबादलों की दूसरी लिस्ट है. इससे पहले दस आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए थे.

अन्य 20 तबादलों में हिमांशु कौशिक को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन से नगर आयुक्त नगर निगम मुरादाबाद, विजय कुमार सिंह को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया से मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, संतोष बहादुर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सहारनपुर से मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी, विशाल कुमार को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण, विजय कुमार को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक तथा महाप्रबंधक यूपी डेस्को से उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण एवं संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा नियुक्त किया गया है.

UP चुनाव: दलित वोट बैंक पर नजर! मायावती को झटका देने की तैयारी में अखिलेश? 

IAS अमनदीप डली अब नियंत्रक विधिक बाट-माप

वहीं शैलेन्द्र भाटिया को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीआईडीए, ग़ज़ल भारद्वाज को जिलाधिकारी महोबा से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी इन्वेस्ट यूपी, नितिन मदान को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, जसजीत कौर को जिलाधिकारी बिजनौर से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन, जितेंद्र प्रताप सिंह को जिलाधिकारी कानपुर नगर से निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद की जिम्मेदारी दी गई है.

साथ ही नेहा बंधु को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी से अपर आयुक्त विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन, अमनदीप डली को अपर आयुक्त मनरेगा से नियंत्रक विधिक बाट-माप, अस्मिता लाल को जिलाधिकारी बागपत से विशेष सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं निदेशक/प्रबंध निदेशक संबंधित विभागों का जिम्मा सौंपा गया है.

वहीं अभिषेक गोयल को जिलाधिकारी हमीरपुर से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक, मंगला प्रसाद सिंह को जिलाधिकारी बलिया से प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड पद पर तैनात किया गया है.

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा 

राजेंद्र पैसिया अब विशेष सचिव कारागार

इसके अलावा निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा से विशेष सचिव राज्य कर, अरविंद सिंह को जिलाधिकारी एटा से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद, राजेंद्र पैसिया को जिलाधिकारी मुरादाबाद से विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार, अतुल वत्स को जिलाधिकारी हाथरस से विशेष सचिव राजस्व और चन्द्र शेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन से विशेष सचिव परती भूमि विकास का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *