Headlines

‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ का तूफान, बनी हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म, बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड


‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. फिल्म में निविन पॉली और ममिथा बैजू जैसे स्टार्स हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. ये अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म भी बन गई है.

फिल्म ने ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को 1.40 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 1,075 शोज मिले और फिल्म को 32.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने  इंडिया में नेट 159.18 कोरड़ का कलेक्शन कर लिया. इसके अलावा फिल्म ने ग्रॉस 185.84 करोड़ का बिजनेस कर लिया. फिल्म ओवरसीज मार्केट में भी धमाका कर रही है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 137.35 करोड़ की कमाई कर ली. वहीं वर्ल्डवाइड 323.19 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

‘बैथलहम कुडुम्बा यूनिट’ का वीक वाइज कलेक्शन
बता दें कि फिल्म ने 4.90 करोड़ से ओपनिंग की थी. फिल्म को 1507 शोज मिले थे और 58 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली थी. पहले हफ्ते में फिल्म ने 52.30 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 49.85 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 33.30 करोड़ कमाए. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 16.75 करोड़ का बिजनेस किया. 29वें दिन फिल्म ने 1.03 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. 30वें दिन फिल्म ने 1.90 करोड़, 31 वें दिन 2.65 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- ‘आर्टिकल 370’ के लिए आदित्य धर को मिला नेशनल अवॉर्ड, बोले- उम्मीद है अगले साल धुरंधर पर होगी बात

फिल्म ने बनाए ये रिकॉर्ड
फिल्म केरल में 150 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है. फिल्म ने ‘वाझा II: बायोपिक ऑफ़ अ बिलियन ब्रदर्स’ को पछाड़ दिया. वाझा ने 130 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसी के साथ फिल्म हाईएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म बन गई है और ‘लोकाह चैप्टर 1: चंद्रा’ को पछाड़ दिया है. लोकाह ने 157 करोड़ का बिजनेस किया था.

ओवरसीज मार्केट में फिल्म सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली दूसरी मलयालम फिल्म बन गई है. नंबर वन पर मोहनलाल की ‘L2: एम्पुरान’ है. ‘बेथलेहेम कुडुम्बा यूनिट’ ने ओवरसीज मार्केट में 14.4 मिलियन डॉलर कमाए. ‘L2: एम्पुरान’ ने 16 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया. बता दें कि इस फिल्म ने पांच दिनों में 100 करोड़, 12 दिनों में 200 करोड़, 16 दिनों में 250 करोड़ और 24 दिनों में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. वहीं लोकाह चैप्टर वन को 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगे थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 25 करोड़ के बजट में बनी है.

ये भी पढ़ें- नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2026: कार्तिक आर्यन और ममूटी बने बेस्ट एक्टर, ‘आर्टिकल 370’ बेस्ट फिल्म, अनंत नाग के लिए स्टैंडिंग ओवेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *