Headlines

‘इस लड़के का कुछ नहीं होगा’, अली फजल से शादी के फैसले पर ऋचा चड्ढा को दी गई थी चेतावनी


बॉलीवुड एक्टर अली फजल इन दिनों अपनी फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. वहीं हाल ही में उनका पत्नी और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अली फजल की इस सफलता के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अली के स्ट्रगल के दिनों से लेकर आज के सफल दौर तक का उनका सफर करीब से देखा है.

ऋचा चड्ढा ने याद किए स्ट्रगल के दिन 
SCREEN से बातचीत में ऋचा चड्ढा ने कहा कि अली फजल की आज की सफलता उनके सालों की मेहनत का नतीजा है और इसे देखकर उन्हें सिर्फ खुशी होती है. उन्होंने कहा, ‘बेशक, बात सिर्फ सपोर्ट करने तक सीमित नहीं है, ये उससे कहीं ज्यादा कॉम्प्लेक्स है. लेकिन इस साल ऐसा कुछ नहीं है. हम लंबे समय से साथ हैं और हमारी शादी को छह साल हो चुके हैं. जब मैं 2026 में उनकी सालों की मेहनत का नतीजा देखती हूं, तो इसमें कोई कॉम्प्लेक्सिटी नहीं है. बस दिल में खुशी है.’

अली फजल के स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए ऋचा ने कहा, ‘मैंने उन्हें उस वक्त देखा है, जब वो एक झोपड़पट्टी में रहते थे और उनके पास सिर्फ एक साइकिल थी. वो सिर्फ मेरे पार्टनर ही नहीं, बल्कि मेरे दोस्त भी हैं. उन्हें इन सारी मुश्किलों से निकलकर यहां तक पहुंचते देखना मेरे लिए बहुत अलग एहसास है. मुझे लगता है कि मैंने इसे इस दिन के लिए पाल-पोसकर बड़ा किया है.’

शादी के फैसले पर ऋचा चड्ढा को दी गई थी चेतावनी
ऋचा चड्ढा ने बताया कि जब उन्होंने अली फजल के साथ अपने रिश्ते का ऐलान किया था, तब फिल्म इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने उन्हें इस रिश्ते को लेकर आगाह किया था. ऋचा के मुताबिक, इंडस्ट्री के दो लोगों ने उन्हें फोन करके कहा था, ‘इस लड़के का कुछ नहीं होगा.’ लोगों को लगता था कि अली का करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा और वो कुछ बड़ा नहीं कर पाएंगे.

हालांकि, अली ने बाद में अपनी मेहनत से सभी को गलत साबित किया. ऋचा ने बताया कि जब अली को 2017 में हॉलीवुड फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में काम मिला, जिसमें जूडी डेंच भी थीं, तो कई लोग हैरान रह गए थे. ऋचा ने अली की तारीफ करते हुए कहा कि जूडी डेंच जैसे दिग्गज कलाकार के सामने खुद को साबित करना आसान नहीं है, लेकिन अली ने ये काम बेहद खूबसूरती से किया.

ऐसे शुरू हुई थी ऋचा-अली की लव स्टोरी
ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात 2012 में आई फिल्म ‘फुकरे’ के सेट पर हुई थी. दोनों पहले दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ गया. साल 2017 में दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया.

इसके बाद ऋचा और अली ने 2020 में शादी कर ली. साल 2024 में दोनों पहली बार पैरेंट्स बने. उनके घर बेटी ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्होंने जुनेयरा इदा फजल रखा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *