अगर आप लग्जरी कारों के शौकीन हैं तो आपने BMW का नाम जरूर सुना होगा. हाल ही में BMW ने भारत में अपनी नई BMW i7 को लॉन्च किया है. यह BMW की प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसमें शानदार डिजाइन के साथ कई हाईटेक फीचर्स मिलते हैं. लेकिन इसकी कीमत आम कारों के मुकाबले काफी ज्यादा है.
BMW i7 एक लग्जरी कार है, जो बेहतरीन कंफर्ट देती है. इसमें बड़ा और प्रीमियम केबिन, हाई-क्वालिटी मटेरियल, बड़ी स्क्रीन और कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में अगर आप इस कार को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो जानिए BMW i7 की शुरुआती कीमत, अन्य खर्च और इस कीमत में कितनी कारें आप खरीद सकते हैं.
BMW i7 की कीमत कितनी है?
BMW i7 की कीमत वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होती है. भारत में इसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा तक बताई जा रही है. टैक्स, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज जोड़ने पर ऑन-रोड कीमत और भी बढ़ सकती है. BMW i7 सिर्फ अपनी कीमत के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लग्जरी फीचर्स के लिए भी जानी जाती है. इसमें बड़ा केबिन, आरामदायक सीटें, प्रीमियम इंटीरियर और कई आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलती हैं. अगर BMW i7 की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है, तो जानते है कि इस कीमत में और कितनी अन्य कारें खरीद सकते हैं.
50 मारुति ऑल्टो K10 खरीद सकते हैं
ऑल्टो K10 देश की लोकप्रिय छोटी कारों में से एक मानी जाती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 4 लाख रुपये के आसपास है. अगर BMW i7 की कीमत यानी 2 करोड़ रुपये को 4 लाख रुपये से डिवाइड करें, तो आपको जानकर हैरानी हो गई कि आप करीब 50 ऑल्टो K10 खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: नई Thar OG का कौन सा Variant आपके लिए सही? जानें पूरा गणित
लगभग 33 मारुति स्विफ्ट आ जाएगी
मारुति सुजुकी स्विफ्ट अपनी आकर्षक स्पोर्टी डिजाइन, बेहतरीन माइलेज और किफायती कीमत के कारण भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में से एक है. मारुति स्विफ्ट की कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होती है. अगर 2 करोड़ रुपये का हिसाब लगाया जाए, तो इस कीमत में करीब 33 स्विफ्ट खरीदी जा सकती हैं.
18 हुंडई क्रेटा खरीदी जा सकती है
हुंडई क्रेटा अपनी बेहतरीन स्टाइल, दमदार इंजन और आधुनिक फीचर्स के कारण भारत की सबसे लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 11 लाख रुपये के आसपास है. इस हिसाब से 2 करोड़ रुपये में लगभग 18 क्रेटा खरीदी जा सकती हैं.
25 टाटा नेक्सॉन खरीद सकते हैं
टाटा नेक्सॉन अपनी बेहतरीन मजबूती, शानदार सुरक्षा रेटिंग और आधुनिक फीचर्स के लिए देश की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये के आसपास है. ऐसे में 2 करोड़ रुपये में लगभग 25 नेक्सॉन आ सकती हैं.
यह भी पढ़ें: दिवाली पर खरीदनी है गाड़ी? जानें नई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का तरीका
